Baby Name
Ayushi Jain
हिंदू धर्म में 16 संस्कारों में से एक नामकरण संस्कार को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इस संस्कार में बच्चों को नाम दिया जाता है उनके लिए जीवनभर की पहचान होती है।
आजकल हर माता पिता अपने बच्चों का खास और यूनिक नाम रखना चाहते हैं। अगर आप भी यूनिक और कुछ खास नाम की तलाश कर रहे हैं तो इन नामों से आईडिया लें सकते हैं।
आप अपने बेटे के लिए अच्छा नाम ढूंढ रहे हैं तो आप केशव नाम अपने बेटे को दें सकते हैं। इसका अर्थ सुंदर बाल वाला होता है। ये भगवान विष्णु का भी एक नाम है।
संभव नाम भी बेहद खूबसूरत नाम है। ये यूनिक और ट्रेंडी नामों में से एक है। इसका अर्थ सारी चीज पूरा कर देने वाला होता है। आप अपने लाडले को ये नाम दें सकते हैं।
शाश्वत नाम भी बेहद यूनिक और ट्रेंडी नामों में से एक है। इस नाम का अर्थ अनन्त, लगातार, सदा रहने वाला होता है। आप अपने बेटे को ये नाम भी दें सकते हैं।
ईशान नाम आप अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ हर जगह वास करने वाला होता है। ये नाम भी काफी ज्यादा ट्रेंडी है। इस नाम को आजकल लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं
सर्वेश बहुत ही प्यारा सा नाम है। आप यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो ये नाम बेटे को दें सकते हैं। इस नाम का अर्थ संपूर्ण ब्रह्मांड का स्वामी होता है। ये लोग आत्मनियंत्रित, प्रतिभाशाली व नरम दिल के होते हैं।
अच्युत यूनिक नाम है जो आप अपने लाडले को दें सकते हैं। इस नाम का अर्थ अटल और स्थिर होता है। इसके अलावा इस नाम का "अचल", "अपरिवर्तनीय" भी अर्थ है।
Ayushi Jain