निक्की मिश्रा
गर्मियों में सोडा ड्रिंक्स पीना हेल्दी विकल्प नहीं होता है। इस ड्रिंक में काफी कैलोरी, कार्ब्स, शुगर और फ्रूक्टोज होता है, जो आपके शुगर लेवल को बढ़ावा दे सकता है।
सोडा ड्रिंक्स
कई लोगों को लगता है कि डाइट सोडा ड्रिंक हेल्दी विकल्प है, लेकिन इसमें कृत्रिम मिठास मिलाया जाता है जो गट हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है।
डाइट सोडा
मार्केट में कॉफी युक्त ड्रिंक्स का सेवन करने से आपके शरीर को अतिरिक्त कैलोरी और कार्ब्स प्राप्त होते हैं। इससे फायदे के बजाय शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।
कॉफी युक्त ड्रिक्स
मार्केट का नींबू पानी कई लोग हेल्दी समझकर पीते हैं, लेकिन इसमें नींबू की मात्रा जीरो होती है। साथ ही इसमें शुगर काफी ज्यादा होता है, जो अनहेल्दी हो सकता है।
नींबू पानी
गर्मियों में प्यास बुझाने के लिए अगर आप फ्रूट जूस पी रहे हैं, तो आपका मोटापा बढ़ सकता है। इसमें फाइबर की मात्रा खत्म हो जाती है, जो आपके लिए हेल्दी नहीं माना जाता है।
फ्रूट जूस
गर्मी में इंस्टेंट प्यास बुझाने के लिए एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन नुकसानदेह होता है। इसमें सिर्फ शुगर के अलावा कुछ नहीं होता है, जो डिहाइड्रेट और शुगर को बढ़ाता है।
एनर्जी ड्रिंक्स
अगर आप काफी ज्यादा मिल्कशेक पी रहे हैं, तो रुक जाइए। इसमें काफी ज्यादा शुगर होता है, जो आपके शरीर को डिहाइट्रेट कर सकता है।
मिल्कशेक
गर्मी में आइस टी पीना भी हेल्दी नहीं होता है। इसमें शुगर की मात्रा हाई होती है, तो वेट को बढ़ा सकती है। साथ ही अन्य समस्याओं का कारक होता है।
आइस टी
निक्की मिश्रा