ज्योतिष 

जानें घर में बरगद का पेड़ उगना होता है शुभ या अशुभ

Ayushi Jain 

हिंदू धर्म में हर पेड़ पौधे का विशेष महत्व होता है। ठीक वैसे ही बरगद के पेड़ का भी विशेष महत्व है। हिंदू धर्म में इसे पूजा जाता है, तो चलिए जानते हैं बरगद के पेड़ का उगना शुभ होता है या अशुभ।

घर में पेड़ का उगना 

बरगद के पेड़ का घर में उगना अशुभ माना जाता है। इसके घर में उगने के कई अशुभ संकेत है, जो हम आज आपको इस स्टोरी के द्वारा बताएंगे।

अशांति

घर में अगर बरगद का पेड़ उग जाता है तो यह अशांति का प्रतीक होता है। इससे तनावपूर्ण स्थिति बनती है। इससे घर के सदस्यों के बीच झगड़ा होता है।

आर्थिक तंगी

घर में बरगद के पेड़ के उगने से आर्थिक परेशानियों का आगमन होता, खर्च अधिक होता है। व्यापार और नौकरी में नुकसान होने के भी संकेत होते हैं।

नकारात्मकता

ऐसा कहा जाता है कि घर में बरगद के पेड़ के उगने से नकारात्मकता का वास होने लगता है। सकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।

वैवाहिक जीवन में समस्या

घर में बरगद का पेड़ उगने से वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने लगती है। हर कभी बिना वजह लड़ाई झगड़े होते रहते है।

संतान कष्ट

अगर घर में बरगद का पेड़ उग जाता है, तो इससे संतान को आने वाले जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ता है। जीवन मुश्किलों में गुजरता है। 

ज्योतिष 

वार के अनुसार करें शंख से ये उपाय, जीवन में होंगे ये बदलाव

Ayushi Jain