Astrology

श्‍वेता

धन लाभ और घर की समृद्धि के लिए गेंदे के फूल के उपाय

पूजा-पाठ में गेंदे के फूल का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है। यहां गेंदे के फूल के कुछ उपाय बताए गए हैं, जो कई परेशानियों दूर करते हैं।

धन लाभ के लिए तिजोरी में गेंदे का फूल रखें। ऐसा करने से भगवान श्री विष्णु के साथ धन की देवी मां लक्ष्‍मी भी बहुत प्रसन्न होती हैं।

गुरुवार के दिन देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को गेंदे का फूल अर्पित करें। इससे जीवन में आ रहीं बाधाएं जल्द दूर होंगी।

घर की उत्तर व पूर्व दिशा में गेंदे का पौधा रखें। इससे घर में सकारात्मक उर्जा आती है और सभी तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं।

घर के मुख्य द्वार पर गेंदे के फूलों से रंगोली जरूर बना्एं। इस उपाय से घर में शुभता आती है और समृद्धि बनी रहती है।

गेंदे के फूलों को घर के दरवाजे पर तोरण बनाकर लगाते हैं तो मुख्य द्वार से माता लक्ष्मी का प्रवेश होता है और आर्थिक लाभ मिलते हैं।

शुक्रवार के दिन यदि आप माता लक्ष्मी को गेंदे के फूल अर्पित करते हैं तो यह शुभ माना जाता है और आपकी तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहती है।

गेंदे के फूलों की एक माला बनाएं और इसे अपने घर में पूजा के स्थान पर लटकाएं। यह धन को आकर्षित करने में मदद करता है।

शुभ अवसरों या त्यौहारों पर घर के मंदिर में दीपक जलाने के लिए गेंदे के फूलों का उपयोग करें। इससे अन्धकार दूर होता है और समृद्धि बनी रहती है।

श्‍वेता

Basant Panchami

बसंत पंचमी के दिन क्यों पहनते हैं पीले रंग के वस्त्र, जानें महत्व