Astro Tips
Ayushi Jain
भोलेनाथ जल्द ही अपने भक्तों से प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं। ऐसे में अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान है या फिर कर्ज में डूबे हुए हैं तो कुछ उपाय करके उससे छुटकारा पा सकते हैं।
हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जो शिवलिंग पर अर्पित किया जाए तो भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं और आर्थिक तंगी को दूर करते हैं।
सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करें। सोमवार का दिन भोलेनाथ को अर्पित माना जाता है। इस दिन किया गया ये उपाय आपको कर्ज से छुटकारा दिलवा सकता है।
कर्ज से मुक्ति के लिए करें ये उपाय
कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आपको शिवलिंग पर सोमवार के दिन या प्रतिदिन जल में चावल मिलकर चढ़ाना होगा। इससे आपको जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
जल चढ़ाएं
जल में अगर काले तिल मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक किया जाए तो जीवन में चल रही सारी परेशानियां खत्म हो जाती है। ये उपाय बहुत ही कारगर है।
जल में चावल मिला कर चढ़ाएं
इन उपायों को आपको कुछ समय तक लगातार करना होगा तभी आपको फायदा जल्द से जल्द मिलेगा। आपको इन उपायों को करते वक्त सच्चे मन से भोलेनाथ की आराधना करनी होगी।
ये तीनों उपाय आपको भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति करवाएंगे। साथ ही जीवन में धन संपत्ति और ऐश्वर्य की प्राप्ति भी होने लगेगी।
आयुषी जैन