ज्योतिष
Ayushi Jain
शास्त्रों के अनुसार घर पर आए कुछ जीवों को खाना खिलाना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक आती है। साथ ही आर्थिक संकट से भी जूझना नहीं पड़ता है। इन जीवों को खिलाएं खाना -
गौ माता में 33 देवी देवताओं का वास होता है। गाय की सेवा करना और उन्हें रोटी खिलाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन खुशहाल बन जाता है।
गाय को सोमवार के दिन रोटी के साथ गुड भी खिलाएं। ऐसा करने से चंद्रमा से संबंधित दोष दूर हो जाते हैं और व्यक्ति सुख समृद्धि की प्राप्ति करता है।
बंदर को भोजन करवाना शुभ माना जाता है। बंदर को हनुमान जी का रूप माना जाता है। उन्हें भोजन करवाने से घर में सुख शांति बनी रहती है।
मंगलवार के दिन बंदर को गुड और चना खिलाएं। ऐसा करने से मंगल ग्रह मजबूत होता है। जीवन में किसी तरह की बुरी घटना नहीं होती।
चींटी को आटा खिलाना शुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति की आर्थिक परेशानी खत्म हो जाती है और धन लाभ होने लगता है।
नियमित रूप से चींटी को आटा खिलाएं। ऐसा करने से हमेशा धनवान बने रहते हैं और उनके घर में अन्न का भंडार भरा रहता है।
Bhavishya Puran
Ayushi Jain