आयुषी जैन
अधिकतर घरों में तुलसी का पौधा देखने को मिलता है। तुलसी आमतौर पर दो तरह की होती है श्यामा तुलसी और रामा तुलसी। दोनों ही तरह की तुलसी की माला धारण करना शुभ माना जाता है। इसके अनेकों फायदें मौजूद हैं।
किस दिन पहने माला
रामा और श्यामा तुलसी की माला को खासकर सोमवार, गुरुवार या बुधवार के दिन ही धारण करना चाहिए। इन दिनों में विशेष लाभ प्राप्त होता है।
गंगाजल से करें साफ
तुलसी माला धारण करने से पहले हमेशा उसे दूध और गंगाजल से साफ कर के मंदिर में रखना चाहिए। उसके बाद ही माला को धारण करना चाहिए।
कलाई पर करें धारण
अगर आप तुलसी की माला को गले में धारण नहीं करना चाहते हैं तो आप उसे कलाई पर भी धारण कर सकते हैं। इससे भी आपको लाभ होगा।
सुख शांति की प्राप्ति
श्यामा तुलसी की माला धारण करने से भौतिक सुख की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस माला से लिविंग स्टैंडर्ड भी बढ़ता है। जीवन खुशहाल बनता है।
सात्विक जीवन जीएं
आप तुलसी की माला धारण करते हैं तो आपको हमेशा सात्विक भोजन करना चाहिए और सात्विक जीवन जीना चाहिए। तभी इसका लाभ होता है।
ब्लड प्रेशर
तुलसी की माला धारण करने से शरीर में विद्युत शक्ति का प्रभाव बढ़ता है, जिससे ब्लड प्रेशर में लेवल बना रहता है और शरीर स्वस्थ रखता है।
मानसिक शांति
श्यामा तुलसी के बीजों की माला पहनने से मानसिक शांति प्राप्त होती है और मन में सकारात्मकता बढ़ती है। साथ ही जीवन खुशहाल बना रहता है।
पीलिया का सफाया
सफेद सूती धागे में तुलसी की लकड़ी की माला बनाकर धारण करने से पीलिया रोग में फायदा मिलता है। वहीं मरीज जल्द स्वस्थ हो जाता है।