निक्की कुमारी
Lifestyle
अगर आप हेल्दी एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट लेते हैं, तो इससे आपकी स्किन भी ग्लोइंग और बेदाग हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें शामिल करनी होगी।
टमाटर एंटी-ऑक्सीडेंट्स का एक सस्ता और बेहतरीन सोर्स है। इसमें विटामिन-सी की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। टमाटर आपकी दिन की 60 फीसदी विटामिन-सी की जरूरत को पूरा कर सकता है।
टमाटर का करें सेवन
ये विटामिन ई का अच्छा स्रोत हैं। विटामिन ई शरीर में एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। इसे आप रोजाना 1 चम्मच खा सकते हैं।
सूरजमुखी के बीज
चुकंदर एंटी-ऑक्सीडेंट्स का बहुत ही अच्छा सोर्स माने जाते हैं। अल्फा-लिपोइक जैसे बेहतरीन एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसके पोषक तत्व बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम करते हैं।
चुकंदर दिखाएगा कमाल
बेरीज में ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रसभरी और ब्लैकबेरी को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये सभी बेरीज एंटी-ऑक्सीडेंट्स का पॉवर हाउस कहलाती हैं। इसके अलावा इनमें स्किन के लिए फायदेमंद विटामिन-ए, सी और ई भी पाया जाता है।
बेरीज का करें सेवन
हाई-बीटा कैरटीन से भरपूर गाजर डाइट में जरूर शामिल करें। यह एक तरह का एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो स्किन से लेकर बालों तक सभी के लिए फायदेमंद है। इसके रोजाना सेवन से स्किन क्लीन होती है।
गाजर जरूर खाएं
कीवी एक बहुत ही बेहतरीन फल है, जो आपकी ओवलऑल हेल्थ को सुधारने के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी रामबाण है। इसमें कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को गहराई से निखारने में मदद करते हैं।
कीवी खाएं
निक्की कुमारी
Dink Couple ट्रेंड क्या है? जानें इसके फायदे और नुकसान: DINK Couple Trend