निक्की मिश्रा
अंजीर मिल्क बनाने के लिए दूध में अंजीर को डालकर इसे ब्लेंड करके तैयार किया जाता है। यह आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रखने में मददगार हो सकता है।
अंजीर मिल्क में कार्ब्स की काफी अच्छी मात्रा होती है, जिससे आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिल सकता है। साथ ही यह कई अन्य जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है।
एनर्जी बूस्टर
अंजीर मिल्क कैल्शियम, फास्फोरल जैसे पोषक तत्वों का भंडार है, जिसके सेवन से आपकी हड्डियों की मजबूती बढ़ती है। यह हड्डियों के घनत्व को बढ़ाता है।
हड्डियों की मजबूती
अंजीर कई जरूरी पोषक तक्व जैसे- विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स से भंडार होता है। इस ड्रिंक को आप रोजाना ब्रेकफास्ट के रूप में ले सकते हैं।
पोषक तत्वों का भंडार
अंजीर में फाइबर की अच्छी मात्रा बोती है, जो आपके पाचन संबंधी विकार को दूर कर सकता है। इससे कब्ज, अपच और मल त्याग की परेशानी दूर होती है।
पाचन को रखता है दुरुस्त
अंजीर का दूध पीने से हार्ट को सुरक्षित रखा जा सकता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे ब्लड सर्कलेट अच्छा हो सकता है।
दिल को रखे स्वस्थ
फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अंजीर का दूध आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है। इससे डायबिटीज के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।
ब्लड शुगर करे कम
अंजीर का दूध पीने से आप ओवर-ईटिंग से बचते हैं, जिससे आपका वजन काफी हद तक कंट्रोल रहता है। यह वजन घटाने के लिए अच्छा मॉर्निंग ड्रिंक हो सकता है।
वजन कंट्रोल
शरीर की कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए अंजीर का दूध पिएं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं।
इम्यूनिटी करे बूस्ट
अंजीर मिल्क में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपको फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रख सकते हैं। केमिकलयुक्त डाइट के बजाय ये एक बेस्ट विकल्प हो सकता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
स्किन से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए अंजीर का दूध पी सकते हैं। इससे झुर्रियां, दाग-धब्बों और एक्न को कम करने का गुण होता है।
स्किन को रखे सुरक्षित
निक्की मिश्रा