निक्की कुमारी

Astrology 

पितृ पक्ष में लगाएं ये 5 पौधे, दूर होगी पितरों की नाराजगी: Pitru Paksha 2023

हिंदू धर्म में पेड़ पौधों का विशेष महत्व है। ऐसे में अगर आप पितृ पक्ष के दौरान कुछ पेड़ पौधे लगाते हैं, तो इससे आपको पितरों का आशीर्वाद मिल सकता है। आइए जानें-

यदि आप पितृपक्ष के दौरान बेलपत्र का पौधा अपने घर पर लगाते हैं, तो इससे पूर्वजों की आत्मा को तृप्ति मिलती है। साथ ही इससे शिवजी भी प्रसन्न होते हैं। 

बेलपत्र

इस दौरान घर में तुलसी का पौधा लगाने से पितरों का आशीर्वाद व्यक्ति पर बना रहता है। साथ ही तुलसी की नियमित तौर पर पूजा करने से पितरों को तृप्ति मिलती है।

तुलसी का पौधा

इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है, साथ ही पितृ दोष की समस्या से भी व्यक्ति को छुटकारा मिलता है। पितृ पक्ष में इस पौधे को लगाकर पितरों को खुश करें। 

अशोक का पेड़

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में पितृ दोष होता है तो उसे बरगद का वृक्ष लगाने से लाभ मिल सकता है। इससे आप पर पितरों के साथ-साथ भगवान की भी कृपा बरसेगी। 

बरगद का पेड़

इस पेड़ में सभी देवी-देवताओं और पितरों का वास माना गया है। इसीलिए पीपल के पेड़ की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। पीपल के पेड़ के नीचे नियमित दीपक जलाएं। 

पीपल का पेड़

पितृ पक्ष के दौरान अपने घर पर ये पौधे लगाकर आप अपने पितरों की आत्मा को तृप्त कर सकते हैं। आपको इस साल पितृ पक्ष में ये खास उपाय जरूर करने चाहिए। 

पितरों को मिलेगी शांति

निक्की कुमारी

घर के दरवाजे पर स्वास्तिक बनाने से क्या होता है? जानें: Vastu Tips