श्‍वेता

अक्षय तृतीया पर पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, तो करें ये विशेष उपाय

Akshaya Tritiya 2024

इस साल अक्षय तृतीया 10 मई, शुक्रवार के दिन मनायी जाएगी। यह दिन मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। आइये जानते हैं-

अक्षय तृतीया के दिन जल से भरा कलश घर में स्थापित करें। फिर देवी लक्ष्मी का ध्यान करें। इसके बाद उसे लाल रंग के कपड़े से बांध कर किसी जरूरतमंद को दान कर दें।ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

अक्षय तृतीया के दिन घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों की बंधनवार बांधें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

अक्षय तृतीया के दिन स्वर्ण खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन खरीदे गए सोने को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं।

अक्षय तृतीया के दिन पौधे लगाना शुभ माना जाता है। इस दिन पीपल, आम, पाकड़, गूलर, बरगद, आंवला, बेल, तुलसी आदि के वृक्ष लगायें। पौधे लगाने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

अक्षय तृतीया के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को केसर और हल्दी अर्पित करनी चाहिए। माना जाता है कि इससे आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और धन लाभ होगा।

अक्षय तृतीया के दिन पूरे विधि विधान से माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। पूजा में मां को गुलाब का फूल अर्पित करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं।

अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्‍मी के साथ भगवान विष्‍णु की भी पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से भी मां लक्ष्‍मी जल्द प्रसन्‍न होती हैं और जीवन में धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

श्‍वेता

Puja Niyam

तुलसी विवाह की पूजन सामग्री और विधि