सुनैना
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। इस दिन शुभ कार्यों को करने हेतु शुभ मुहूर्त और दान देने के तौर पर जाना जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 10 मई को है।
अक्षय तृतीया को अखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन अगर आप धन वृद्धि के लिए इन मंत्रो का जप करते हैं तो यह बहुत ज्यादा फायदेमंद होगा। आइए जानते हैं क्या हैं वो मंत्र-
लक्ष्मी बीज मंत्र
"ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः।" अक्षय तृतीया के दिन अगर आप 108 बार इस मंत्र का जप करते हैं तो माता लक्ष्मी की हमेशा आप पर कृपा बनी रहेगी।
इस मंत्र को जपने से नकारात्मक ऊर्जा हमेशा के लिए घर से जाएगी और सकारात्मत ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा।
"ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:।" अक्षय तृतीया के दिन इस मंत्र का जप करने से आपका सारा कर्ज उतर जाएगा।
महालक्ष्मी मंत्र
इस मंत्र का जाप करने से आप पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
लक्ष्मी गायत्री मंत्र
"ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ।" इस मंत्र का जप करने से पद, पैसा व भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने लगती है।
इस मंत्र का जाप करने से आने वाले भविष्य में आपको यश और गौरव की प्राप्ति होगी।
सुनैना