मधु गोयल

Fashion

त्यौहारों पर करें ट्राई एक्ट्रेसेस के ये पिंक साड़ी लुक्स: Pink Saree Looks

स्टाइलिश और क्लासी दिखने के लिए साड़ी हर मौके पर बेस्ट लगती है। ऐसे में इस फेस्टिव सीजन में आप एक्ट्रेसेस की तरह दिखने के लिए पिंक साड़ी कैरी कर सकती हैं। 

इस पिंक कलर की साड़ी में राशी खन्ना कमाल की लग रही हैं। उनका ये स्टाइल दिल जीत लेने वाला है। इसके साथ उन्होंने सेमी स्लीव का बहुत ही क्लासी ब्लाउज कैरी किया है। 

राशी खन्ना

स्लीवलेस ब्लाउज के साथ शमा की ये पिंक साड़ी बहुत ही शानदार लग रही है। इसके साथ उन्होंने हैवी झुमके पेयर किए हैं, जो इस लुक को कंप्लीट कर रहे हैं।

शमा सिकंदर

पिंक कलर की शिमरी साड़ी में शहनाज गिल बहुत ही रॉयल लग रही हैं। आप भी त्यौहार पर शिमरी साड़ी को डिजाइनर ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं।इसमें आप कमाल लगेंगी।

शहनाज गिल

करीना कपूर की तरह आप भी हैवी बॉर्डर साड़ी को त्यौहार के लिए स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ क्लासी ब्लाउज पेयर करके आप भी बहुत ही प्यारी लगने वाली हैं। 

करीना कपूर

प्लेन साड़ी लड़कियों के बीच काफी ट्रेंड में है। इसे पहनने के बाद आप किसी अप्सरा से कम नहीं लगेंगी। इसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज बहुत ही कमाल का लुक देगा। 

कैटरीना कैफ

पिंक साड़ी को हिना खान ने श्रग के साथ पेयर किया है। इस तरह की साड़ी आप भी त्यौहारों पर ट्राई कर सकती हैं। आजकल श्रग साड़ी का काफी ट्रेंड है। इसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। 

हिना खान

मधु गोयल

ब्राइडल ज्वेलरी का ये कलेक्शन है शानदार: Bridal Jewellery