निक्की कुमारी

Fitness 

अहाना कुमरा की फिटनेस का ये है राज, आप भी करें ट्राई: Aahana Fitness 

अहाना कुमरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चाओं में रहती हैं। आइए जानें उनका फिटनेस रूटीन-

एक्ट्रेस अहाना खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाती हैं। उनकी इस कर्वी फिगर के पीछे उनका कड़ा वर्कआउट है। अहाना कई एक्सरसाइज करती हैं। 

जिम जाती हैं

इसके अलावा खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए एक्ट्रेस वॉक करती हैं। अहाना अपने पसंदीदा 'हाइड पार्क' में दौड़ना काफी पसंद करती हैं। 

वॉक करती हैं

खुद को फिजिकली और मेंटली फ्रेश रखने के लिए अहाना रोजाना योग करती हैं। इसके अलावा योग से बॉडी में लचीलापन आता है। ये कई बीमारियों को दूर करता है। 

योग करती हैं

अहाना अपने दिन की शुरूआत एक गिलास गरम पानी और कुछ भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स के साथ करती हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, साथ ही फिट रहने में मदद मिलती है। 

सुबह की शुरूआत

अहाना केवल घर का बना हेल्दी और हाइजीन वाला खाना ही पसंद करती हैं। एक्ट्रेस की मील में सिंपल दाल, सब्जी और रोटी होती है। एक्ट्रेस जंक फूड खाने से बचती हैं। 

घर का खाना

इसके अलावा एक्ट्रेस को स्वीमिंग करना काफी पसंद है। आपको बता दें कि स्वीमिंग करने से हेल्थ और फिटनेस दोनों ही बेहतर रहते हैं। इसे आप भी आजमा सकते हैं। 

स्वीमिंग करती हैं

निक्की कुमारी

सायंतनी घोष खुद को ऐसे रखती हैं फिट, जानें सीक्रेट: Sayantani Ghosh Fitness