बेहद स्वादिष्ट हैं ये 8 तरह के लड्डू

निक्की मिश्रा

Recipe  

फ्रेश नारियल को कद्दूकस करके इसमें रोटियों को मैश करके डालें और फिर थोड़ा सा घी, गुड़ और ड्राईफ्रूट्स डालकर अच्छे से मिक्स करके लड्डू का आकार दें। 

नारियल और बची हुई रोटी के लड्डू 

नारियल के बुरादे में कंडेंस्ड मिल्क, हरी इलायची का पाउडर, केसर वाला दूध और बादाम को मिक्स करके इसे लड्डू का आकार दें और केसर और बादाम के कतरन से डेकोरेट करें। 

पनीर मिल्कमेड लड्डू 

बाजरा के आटे को घी में भुन लें, फिर इसमें गुड़ की चाशनी, ड्राईफ्रूट्स की कतरन, इलायची पाउडर को मिक्स करें और लड्डू का आकार दें। लीजिए स्वादिष्ट और हेल्दी बाजरा लड्डू तैयार है। 

बाजरे के आटे का लड्डू 

मखाना और सभी तरह के ड्राईफ्रूट्स को रोस्ट कर लें। इसके बाद गोंद और खजूर को अच्छे पीसकर इसे गर्म करें और इसमें रोस्ट किए ड्राईफ्रूट्स एड करके लड्डू का आकार दें। 

ड्राईफ्रूट्स शुगर फ्री लड्डू 

भुने हुए मूंगफली से छिलकों को अच्छी तरह से निकाल लें। फिर इसे गुड़ की चाशनी में डालें और ऊपर से हरी इलायची का पाउडर मिक्स कर लें। इसके बाद इसे लड्डू का आकार लेकर सर्व करें। 

मूंगफली के लड्डू 

दूध को रोस्ट करके इसमें दूध और मलाई मिक्स करें। फिर इसमें बारीक कटे ड्राईफ्रूट्स, घी और चीनी को मिक्स करके लड्डू का आकार लें और ऊपर से एक बादाम का कतरन लगाएं। 

सूजी के लड्डू 

चावल के आटे को दूध में अच्छे से मिक्स करके थोड़ी देर के लिए गाढ़ा होने तक पकाएं। अब इसमें नारियल पाउडर, मिल्क पाउडर, इलायची पाउडर और चीनी मिक्स करके लड्डू का आकार दें। 

चावल आटा लड्डू 

लेमन टी पीने के फायदे और रेसिपी

निक्की मिश्रा

Health