फेस्टिव सीज़न में लें इन 8 तरह की कचौड़ियों का स्वाद 

निक्की मिश्रा

Recipes

बारीक कटे हुए प्याज में पसंदीदा मसाले डालकर इसे मैदे के डो में भरकर डीप फ्राई करें। चाय और चटनी के साथ यह काफी स्वादिष्ट होती है। 

प्याज कचौड़ी 

मैश हुए हुए पनीर में फ्रेश मसालों को एड करके मैदे के डो की लोईयां बनाकर इसमें भरें और डीप फ्राई या फिर एयरफ्राई करके चटनी के साथ सर्व करें। 

पनीर कचौड़ी 

मावा में पीसी हुई चीनी, इलायची पाउडर, पिस्ता, काजू, बादाम इत्यादि डालकर फीलिंग तैयार करें। अब इसे मैदे के डो की लोई में भरकर डीप फ्राई करें 

मावा कचौड़ी

हरे मटर को उबालकर इसे मैश करें, फिर इसमें हरी मिर्च और मसाले डालकर मैदे की लोई में भकर फ्राई करें और हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।  

हरा मटर कचौड़ी 

काला चना को उबालकर इसे मैश करके सभी तरह के मसालें डालें, फिर इसे मैदे की छोटी-छोटी लोई में भरकर फ्राई करकरे हरी चटनी के साथ सर्व करें।

काला चना कचौड़ी 

शकरकंद को उबालकर इसे मैश करें, इसमें हरी मिर्च, धनिया नमक मिलाएं और मैदे से बने डो की लोई में भरकर तेल में अच्छे से फ्राई करके सर्व करें 

शकरकंद की कचौड़ी 

मैदे को गूंथते समय इसमें जीरा, अजवाइन, सौंफ, मेथी, हींग, दालचीनी पाउडर और करी पत्ता डालकर इसे गूंथ लें, फिर लोई को थोडा चपटा करके फ्राई करें। 

मसाला कचौड़ी 

काजू, बादाम और अन्य तरह से नट्स को रोस्ट करके इसमें थोड़ा सा चीनी और मावा मिक्स करें और मैदे की लोई में भरकर इसे फ्राई करके सर्व करें। 

ड्राई फ्रूट्स कचौड़ी 

बिहार की 7 प्रसिद्ध मिठाइयां

Bihar Sweets

निक्की मिश्रा