निक्की मिश्रा
दक्षिण मुखी घर को वास्तु दोष मुक्त और सुखी बनाने के लिए आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं। आइए जानते हैं आसान से तरीके
दक्षिण दिशा में घर का मुख्य द्वार होने पर उसके रंग का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, द्वार का रंग हल्का और शुभ होना चाहिए।
मुख्य द्वार के सामने का स्थान हमेशा साफ और खुला होना चाहिए। इसके सामने भारी वस्तुएं, कचरा या अन्य अवरोधक नहीं होने चाहिए।
दक्षिण मुखी घर में मुख्य द्वार पर हमेशा हल्की रोशनी का प्रयोग करें। रात के समय दरवाजे के ऊपर एक दीपक या लाइट जलाकर रखें।
घर के बाहर या आंगन में तुलसी का पौधा लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और घर में शांति और समृद्धि लाता है।
दक्षिण मुखी घर में वास्तु दोष को दूर करने के लिए वास्तु दोष निवारक यंत्र, जैसे पिरामिड यंत्र, का उपयोग कर सकते हैं।
मुख्य दरवाजे के ऊपर स्वास्तिक, ओम, या शुभ लाभ जैसे शुभ प्रतीक लगाना अच्छा माना जाता है। इससे सकारात्मकता आती है।
रसोई को दक्षिण-पूर्व दिशा में बनाना अच्छा माना जाता है क्योंकि इसे आग्नेय दिशा कहा जाता है, जो कि अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करती है।
निक्की मिश्रा