Renuka Goswami
कोंजेस्टिव हार्ट फेलियर हार्ट को प्रभावित करने वाली गंभीर स्थिति है, जिसमें हार्ट का ब्लड पंप ना कर पाना हार्ट फेलियर का कारण बनकर जानलेवा साबित हो सकता है। आइए इसके प्रारंभिक लक्षण जानते हैं।
कोंजेस्टिव हार्ट फेलियर सामान्य हार्ट अटैक की समस्या से अलग है। लेकिन, कोंजेस्टिव हार्ट फेलियर के प्रारंभिक लक्षण जान सही देखभाल से हार्ट फेलियर जैसी खतरनाक स्थिति से बचा जा सकता है।
कई बार लंबे वॉक के बाद सांस लेने में कठिनाई महसूस होने लगती है। लेकिन, अगर साधारण सी फिजिकल एक्टिविटी के बाद लगातार सांस फूलने की समस्या महसूस हो रही है। तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
सांस फूलना
क्या आप भी छोटा सा काम करने के बाद शरीर में थकावट महसूस करने लगते हैं? अगर हां, तो आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने की आवश्कता है। हर समय की थकावट हार्ट फेलियर का कारण बन सकती है।
थकावट
अगर आप लगातार अपने पैरों, पैर के पंजों और एड़ियों के आस-पास सूजन और पफीनेस की समस्या महसूस कर रहे हैं। तो इसमें लापरवाही ना करें और समय रहते डॉक्टर से परामर्श करें। सूजन की समस्या कई बार गंभीर हो सकती है।
सूजन
कभी-कभी हार्ट बीट कुछ सामान्य कारणों से कम और ज्यादा हो सकती है। लेकिन, हर समय अनियमित हार्ट बीट की समस्या से ग्रस्त हैं, तो आपको हार्ट के डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। ये हार्ट फेलियर का कारण बन सकती है।
हार्ट बीट
आजकल की लाइफस्टाइल मोटापे का सबसे बड़ा कारण मानी जाती है। लेकिन, अचानक शरीर का वजन बढ़ना शरीर में फ्लूड रिटेंशन का कारण माना जा सकता है। ऐसे में दिल का सही ख्याल रखने की आवश्कता है।
मोटापा
अच्छा और स्वादिष्ट भोजन खाना सभी को पसंद होता है। लेकिन, अगर लगातार भूख ना लगने की समस्या से परेशान हैं तो इसपर ध्यान देना चाहिए। इस तरह के सिग्नल हार्ट संबंधित समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं।
भूख ना लगना