निक्की कुमारी

hair care

शाइनी बालों के लिए फॉलो करें ये 6 स्टेप्स हेयर केयर रुटीन: Shiny Hair Care Tips 

अगर बालों का सही से ख्याल ना रखा जाए, तो बालों की नेचुरल चमक कम होने लगती है और वो रुखे-सूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। ऐसे में बालों की शाइन के लिए आजमाएं 6 स्टेप्स हेयर केयर रूटीन-

जैतून या नारियल के तेल को गुनगुना होने तक गर्म करें। इस तेल को बालों की जड़ों पर अच्छे से लगाकर मसाज करें। इसके बाद एक टॉवल को गरम पानी में भिगोकर उसे अच्छे से निचोड़ लें। इस टॉवल को बालों पर अच्छे से लपेट लें। इसे 20 मिनट तक लगाए रखें। 

हॉट ऑयल ट्रीटमेंट लें

बालों को हेल्दी और शाइनी रखने के लिए स्कैल्प की सफाई बहुत ही जरूरी है। स्कैल्प की सफाई के लिए अपने स्कैल्प की टाइप के अनुसार शैंपू का चुनाव करें। सल्फेट और पैराबीन्स फ्री शैंपू का ही उपयोग करें। इससे बाल कमजोर हो सकते हैं।

 स्कैल्प की सफाई करें

चमकदार और मुलायम बालों के लिए उन्हें पोषण देना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में उन्हें हाइ़ड्रेट रखने के लिए हमेशा एक हाइड्रेटिंग कंडीशनर या हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। इससे रूखे और बेजान बाल भी चमक सकते हैं। 

हाइड्रेटिंग कंडीशनर लगाएं

बालों को स्टाइल करने के लिए हीट टूल्स का इस्तेमाल करने से बचें। इससे बालों की चमक खराब होती है। बहुत जरूरत होने पर हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे या सीरम लगाने के बाद ही स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करें। 

 हीट टूल्स से बचें

हेयर पैक बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे बाल हेल्दी रहते हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए आप गुड़हल के फूल, एलोवेरा जेल और अलसी के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन सभी चीजों को मिक्स करके 30 मिनट के लिए लगाएं।

हेयर मास्क लगाएं

बालों की शाइन के लिए आप रोजाना उन पर पोषण से भरपूर चीजों का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप एलोवेरा, चावल का पानी या फिर विनेगर का स्प्रे बनाकर बालों पर लगाएं। इसके रोजाना इस्तेमाल से आपको फर्क नजर आएगा।

होममेड हेयर स्‍प्रे लगाएं

निक्की कुमारी

मानसून में ऐसे रखें स्किन का ख्याल, बनी रहेगी चमक: Glowing Skin in Monsoon