निक्की कुमारी
beauty
अगर सही तरीके से ब्लो ड्राईिंग न की जाए तो यह आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकती है। खुद से ही आप बालों पर हेयर ड्रायर को अच्छे से यूज कर सकती हैं। आइए जानें बालों को सुखाने के स्टेप्स-
सैलून जैसे खूबसूरत ब्लो ड्राई हेयर पाने के लिए सबसे पहले आपको अपने बालों को ब्रश करना होगा। इससे बाल सुलझे रहेंगे। गांठों को सुलझाने के लिए अपने बालों को ठीक से ब्रश करें।
स्टेप 1: बालों को ब्रश करें
अब अगले स्टेप में अपने बालों को गुनगुने पानी से अच्छी तरह गीला करें। गर्म पानी क्यूटिकल्स को खोलता है और हेयर केयर प्रोडक्ट्स को गहराई तक जाने में मदद करता है।
स्टेप 2: बालों को गीला करें
बालों को सही पोषण देने के लिए हेयर मास्क लगाना बहुत ही जरूरी है। डीप कंडीशनिंग हेयर मास्क लगाने से बाल जड़ों से मजबूत और शाइनी होते हैं। इसका इस्तेमाल आपको हफ्ते में 1 बार जरूर करना चाहिए।
स्टेप 3: हेयर मास्क लगाएं
अतिरिक्त नमी को सोखने के लिए अपने बालों को तौलिए से सुखाएं। बालों को जोर से न रगड़ें क्योंकि इससे बाल टूट सकते हैं। इससे बालों को नुकसान होता है और बालों का झड़ना शुरु हो जाता है।
स्टेप 4: बालों को तौलिए से सुखाएं
बालों को हीट से प्रोटेक्ट करने के लिए उन पर सीरम की एक लेयर जरूर लगाएं। बालों को डैमेज और ड्राईनेस से दूर रखने के लिए सीरम लगाना बहुत ही जरूरी है।
स्टेप 5: हेयर सीरम लगाएं
ब्लो ड्रायर को सबसे कम तापमान पर सेट करें। इससे बालों की प्राकृतिक नमी और तेल को हटाए बिना अतिरिक्त पानी को सुखाने में मदद मिलेगी। कम से कम तीन हीट सेटिंग वाला ब्लो ड्रायर चुनें।
स्टेप 7: ड्रायर का टेंपरेचर सेट करें
निक्की कुमारी
शादी के 1 महीने पहले होने वाली दुल्हन शुरू कर दें ये हेयर केयर रूटीन: Hair Care Routine