प्रतिमा सिंह
इस लुक के लिए पलकों पर ब्लैक आईशैडो, मैट या ग्लिटर लगाएं और इसे क्रीज की ओर अच्छी तरह से ब्लेंड करें। फिर ब्लैक आईलाइनर से विंग्स बनाएं। बस, आपका स्मोकी ब्लैक- विंग्ड लुक तैयार है।
स्मोकी विंग्स
इसके लिए आईशैडो और प्लेन आईलाइनर दोनों का इस्तेमाल होता है। ज़्यादा इंटेंस लुक के लिए पहले आईशैडो ट्राई करें और फिर ऊपरी और निचली दोनों लैश लाइन पर लाइनिंग करके विंग्स को आगे बढ़ाएं।
डबल विंग्स
सबसे पहले पहले आई प्राइमर यूज करें। लिक्विड, फेल्ट टिप या जेल आईलाइनर का यूज करना सबसे अच्छा माना जाता है। शार्प और स्ट्रेट लाइन के लिए जरूरी है कि लाइनर का ब्रश स्टिफ और पॉइंटेड हो।
कैट आई लाइनर
पार्टी में जाने के लिए सबसे अच्छा ग्रे और ग्लिटर ब्लैक आईशैडो लें और इसे अपनी पलकों के ऊपर लगाएं। फिर बेस शैडो को स्मूद कर लें। अब एक पतली लाइन बनाने के लिए लिक्विड लाइनर का इस्तेमाल करें।
मेटैलिक पार्टी आई लुक
ब्लैक सिर्फ़ पार्टी शेड नहीं है। बल्कि डेली वियर के लिए भी यह बेस्ट होता है। इसके लिए ब्लैक मैट आईशैडो लें और इसे अपनी पलकों पर लगाकर ब्लेंड करें। फिर आई लाइनर लगाने का बाद पलकों पर मस्कारा अप्लाई करें।
डेली आई लुक
इस लुक को कैरी करना बेहद आसान है। सबसे पहले गोल्डन आईलाइनर लें और अपने ब्लैक आईशैडो के ऊपर एक महीन लाइन क्रिएट करें या आप गोल्डन आईशैडो भी लगा सकती हैं। शाम के लिए यह लुक बेस्ट है।
गोल्डेन थीम
मोनोक्रोम लुक को ब्लैक एंड व्हाइट लुक भी कहते हैं। अपने टोन और कॉम्प्लेक्शन के अनुसार हल्का ग्रे या सफ़ेद आईशैडो लगाएं। फिर, एक ब्लैक आईलाइनर से आउटलाइन करते हुए एक लंबा और मोटा विंग बनाएं।
मोनोक्रोम आई लुक
ब्लू- ब्लैकआईशैडो और लाइनर एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं। बेस्ट इफेक्ट के लिए आंखों पर सबसे पहले नीले रंग के आई लाइनर का इस्तेमाल करें और फिर काले रंग का इस्तेमाल करके उसे अच्छी तरह आउटलाइन करें।
ब्लू-ब्लैक आई लुक
प्रतिमा सिंह