गंगटोक के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल

Travel 

निक्की मिश्रा

यह गंगटोक में स्थित एक मठ है, जो बौद्ध धर्म की एक गहरी झलक पेश करता हैI यहां भिक्षुओं के मंत्र गूंजने की आवाजें सुनाई देने लगती हैं, जो वातावरण को एकदम शांत बनाता है।

रुमटेक मठ

गंगटोक में स्थित त्सोम्गो झील काफी खूबसूरत झीलों में से एक है। ऐसा कहा जाता है यह झील मौसम के अनुसार अपना रंग बदलती है। पहाड़ों के साथ पानी को देखना एक अलग अनुभव देता है।

त्सोम्गो झील

यह स्थल बौद्ध संस्कृति का प्रमाण हैंI यहां 108 प्रार्थना पहिया हैं, जो बौद्ध धर्म का पालन करने वालों का एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। यहां आप कुछ सुकून के पल बिता सकते हैं।

ड्रुल चोर्टेन

यह भारत और तिब्बत के बीच स्थित प्रवेश द्वार है। यह सिर्फ एक पहाड़ी दर्रा नहीं है, बल्कि दोनों देशों के बीच सौहार्द का प्रमाण भी हैI  यहां की ठंडी हवाओं का लुत्फ उठा सकते हैं।

नाथुला दर्रा

यह स्थल आध्यात्मिक शांति का केंद्र है, जो बेहद ऊंचाई पर स्थि है। ऐसा माना जाता है कि हनुमान ने लंका की यात्रा के दौरान यहां पर थोड़ी देर विश्राम किया थाI

हनुमान टोक

गणेश टोक गंगटोक में स्थित है, एक खूबसूरत जगह है। यह भगवान गणेश को समर्पित है, जहां से आपको सुन्दर पहाड़ियों का नजारा देखने को मिलेगा।

गणेश टोक

ताशी व्यूप्वाइंट से सूर्योदय का खूबसूरत नज़ारा दिखाई देता हैI  दिसंबर के महीने में का व्यू प्वाइंट स्वर्ग की तरह नजर आता है। फोटोग्राफी का शौक रखने वालों के लिए यह काफी बेस्ट प्लेस है।

ताशी व्यूप्वाइंट

इस मार्ग को गंगटोक की धड़कन कहा जाता हैI यह गंगटोक का काफी खूबसूरत स्थल है, जहां खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। यहां आप कम बजट में अच्छी खरीदारी भी कर सकते हैंI

एमजी मार्ग

यह देश के सबसे पुराने मठों में से एक है। इसे आध्यात्मिकता का एक प्रतीक हैI इसकी अनोखी वास्तुकला और भित्ति चित्र आपको बीते युगों की कहानियां बयां करता है।

पेमायांग्त्से मठ

एन्ची मठ बौद्ध धर्म के खास मठों में से एक है। यह मठ मंत्रोच्चार और प्रार्थनाओं से गूंजता रहता हैI यह एक ऐसा स्थान है जहां अतीत वर्तमान से मिलता है, जो समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बयां करता है।

एन्ची मठ

मध्य प्रदेश के टॉप 7 टूरिस्ट प्लेस 

निक्की मिश्रा

Travel