भागदौड़ भरी जिंदगी से केवल हम ही नहीं, बल्कि लग्जरी लाइफस्टाइल जिंदगी जीने वाले सितारे भी प्रभावित हैं। यूं तो ये फिल्मी सितारे शूटिंग के लिए न जाने कितनी बार देश-विदेश की सैर करते रहते हैं। लेकिन जब बात आती है व्यक्तिगत रूप से घूमने की तो वे भी ऐसी जगह का चुनाव करना पसंद करते हैं जहां उन्हें राहत के दो पल मिल सकें अपनी थकान उतारने के लिए। तो आइए जानें कुछ ऐसे ही सितारों के पसंदीदा पर्यटन स्थलों के बारे में- 

अक्षय कुमार, हम्पी- कर्नाटक

एक्शन हीरो के रूप में पसंद किए जाने वाले अक्षय कुमार अपने आपको रिफ्रेश करने के लिए कर्नाटक जाना पसंद करते हैं। अक्षय कहते हैं कि हम्पी नाम की इतनी खूबसूरत जगह भी हो सकती है, ये तो मुझे पता ही नहीं था। जब फिल्म ‘रावडी राठौर की शूटिंग के लिए मैं वहां गया तो वहां के सुंदर प्राकृतिक वातावरण ने मुझे प्रभावित कर लिया। वहां जाकर मुझे बहुत सुकून महसूस होता है। हम्पी एक प्राचीन शहर है। कर्नाटक के उत्तरी भाग में स्थित हम्पी बेंगलुरु से केवल 350 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यह यूनेस्को का विश्व विरासत स्थल है, जहां के खंडहरों की सुंदर वास्तुकला आकर्षित करती है। यहां वीरूपाक्ष मंदिर और वि_ल मंदिर जैसे कई मशहूर मंदिर भी हैं। यहां सैलानियों के लिए 300 से भी अधिक आकर्षक पर्यटन स्थल हैं, जिसका मजा आप उठा सकते हैं। यह स्थान तीनों ओर से पहाडिय़ों से घिरा हुआ है। हम्पी घूमने के लिए सबसे अच्छा समय सर्दियों का मौसम है। सर्दियों में यहां का वातावरण और भी सुहावना हो जाता है।

 पेरिस

पेरिस की दीवानी हैं। कंगना का कहना है कि पेरिस मेरी पसंदीदा जगह है। मुझे यहां के लाइफस्टाइल से लेकर खानपान तक बेहद पसंद है। मैं शादी के बाद अपने हनीमून पर पेरिस ही जाना पसंद करूंगी।

 कंगना रणावत

पेरिस फ्रांस का सबसे बड़ा शहर और राजधानी है। इसकी गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में होती है। वर्सालिस महल की खूबसूरत शिल्पकला यहां के मुख्य आकर्षण केंद्रों में से एक है। महल में स्थित विख्यात हॉल ऑफ मिरर, रॉयल चौपेल एवं राज्य कक्षों को देख सकते हैं। इसके अलावा पेरिस में चित्रकार पिकासो के चित्र भी बहुत प्रसिद्ध हैं। विश्वप्रसिद्ध एफिल टॉवर यहां की शान है। एफिल टॉवर में एक प्रसिद्ध स्थान है जहां पर विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध हैं। ऐतिहासिक स्थलों के लिए मशहूर लौवरी गैलरी को भी आप देख सकते हैं। वहां पर विश्व प्रसिद्ध मोनालिसा का चित्र पर्यटकों को अपनी ओर लुभाता है।

आयुष्मान खुराना, कसौली हिमाचल प्रदेश

 

फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना का पसंदीदा पर्यटन स्थल हिमाचल प्रदेश स्थित कसौली है। आयुष्मान बताते हैं कि यहां का प्राकृतिक सौंदर्य उन्हें सबसे ज्यादा लुभाता है। अगर किसी को सूर्योदय का आनंद उठाना है तो उनके लिए कसौली सबसे अच्छी जगह है।

 आयुष्मान खुराना

अपरमाल ‘मंकी वाइंट कसौली का सबसे ऊंचा स्थान है। यहां ट्रैकिंग और पिकनिक स्थल भी हैं। अपरमाल पर कसौली क्लब भी स्थित है। इन सबके अलावा घाटी का विहंगम दृश्य भी देखने लायक है। कैंटोनमेंट अस्पताल के सामने से घाटी का विहंगम दृश्य और साथ ही चीड़ के झुरमुट के बीच से सूर्यास्त कभी न भूलने वाला दृश्य है।
 

फिल्म अभिनेत्री गुल पनाग का पसंदीदा पर्यटन स्थल लेह-लद्दाख है। गुल कहती हैं कि मुझे लेह की प्राकृतिक खूबसूरती बहुत प्रभावित करती है। मैं छुट्टियां बिताने के लिए यहां जाना ज्यादा पसंद करती हूं। मुझे यहां के मोमोज़ और थुकपा बहुत पसंद है जो कि मैंने ड्रीम लैंड होटल में खाया था। लेह में मैं हमेशा होटल शंबाला में रुकना पसंद करती हूं।

   गुल पनाग

हमेसि मठ तो जैसे यहां की खूबसूरती की एक मिसाल हो। इस मठ की दीवारों पर जीवन चक्र को बहुत ही बखूबी चित्रित किया गया है। प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा लेह पैलेस भी यहां के मुख्य आकर्षणों में से एक है। आक पांगोंग सो लेक, लेह पैलेस भी यहां की शान है। ये शानदार महल 9 मंजिलों का है। इसके अलावा पांगोंग सो लेक, माथो मठ, शंकर गोंपा,सेरजंग मंदिर और शांति स्तूप भी देखने लायक हैं। यहां जाने के लिए सबसे अच्छा समय जून से सितंबर है। उस समय यहां का मौसम और भी अच्छा हो जाता है।

स्विट्जरलैंड

अपने स्टाइल के लिए चर्चा में रहने वाली हमारी बेबो को पृथ्वी का स्वर्ग कहे जाने वाली जगह स्विट्जरलैंड बहुत पसंद है। उनके अनुसार, ‘मैं शैफ के साथ साल में कम से कम एक बार तो यहां जरूर जाती हूं। मुझे यहां के ताजा फल और यूरोपियन डेजर्ट बहुत भाते हैं। स्विट्जरलैंड की खूबसूरत पहाडिय़ां और हरियाली किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं।

करीना कपूर खान

मदहोश कर देने वाली यहां की झीलों की सुंदरता को बयां करना मुश्किल है। स्विट्जरलैंड में बर्फ के सुंदर ग्लेशियर हैं, जो साल में आठ महीने बर्फ की सुंदर चादर से ढ़के रहते हैं। इसके अलावा यहां की चीज़ और चॉकलेट भी बहुत मशहूर हैं। स्विटजरलैंड में आप स्कीइंग जैसे रोमांचक खेलों का आनंद उठा सकते हैं। जंगफ्रोज यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत श्रंृखला है। इसी के साथ-साथ यहां यूरोप का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन भी है। आप आईसस्कीइंग का लुत्फ उठाने के लिए स्विट्जरलैंड में जंगफ्रोज भी जा सकते हैं। स्विट्जरलैंड में ‘हॉल ऑफ फेम भी है जिसमें प्रमुख हस्तियों के फोटो लगे हुए हैं। यहां जाने का सही समय गर्मियों का मौसम है, क्योंकि इस मौसम में आप आइसस्कीइंग का मजा उठा सकते हैं।