आजकल आपने बहुत से लोगों को कछुए की अंगूठी पहने हुए देखा होगा। कुछ लोग वास्तु के हिसाब से इसे धारण करते हैं तो कुछ फैशन की वजह से पहनते हैं। ऐसा माना जाता है कि वास्तुशास्त्र और फेंगशुई दोनों में ही कछुआ रखना शुभ है। ऐसा कहा जाता है कि कछुए में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने की शक्ति होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार कछुआ भगवान विष्णु का एक अवतार है , इसीलिए यह घर में सुख शांति लेकर आता है।
कछुए की अंगूठी धारण करने से धैर्य , शांति, निरंतरता, और समृद्धि आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये अंगूठी कुछ राशि के लोगों के लिए शुभ न होकर अशुभ भी हो सकती है। आइए आपको बताते हैं कौन सी राशि वाले लोगों को कछुए की अंगूठी धारण नहीं करनी चाहिए।
जी हां , ये राशियां हैं कन्या,वृश्चिक और मीन राशि। ऐसा माना जाता है कि इन तीन राशियों के लोग यदि कछुए की अंगूठी धारण करते हैं तो ये उनको लाभ न होकर धन हानि होने लगती है।
मानव प्रवृत्ति है कि वो धनवान बनने के लिए किसी भी तरह का उपक्रम करता है। लेकिन वो उपाय ठीक प्रकार से न हो तो अच्छे की जगह गलत असर होता है। इसीलिए जब भी आप कछुए की अंगूठी धारण करने जा रहे हैं तो आपको पहले किसी ज्योतिषशास्त्री से परामर्श अवश्य कर लेना चाहिए। इसके अलावा अन्य राशि वाले लोग भी शुक्रवार वाले दिन मध्यमा उंगली में इस अंगूठी को धारण करें और ध्यान में रखें कि कछुए का मुंह अपनी तरफ होना चाहिए।
ये भी पढ़ें –
गालों से जाने महिलाओं की पसर्नालिटी
आज शनि बदलेगा अपनी चाल तो जानें किस राशि पर होगा कमाल
पूजा के नारियल का खराब निकलना, देता है ये बड़ा संकेत
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।