DIY gift wrap: आज भले ही बाजार में गिफ्ट पैक करने के लिए कई चीजें उपलब्ध हैं, फिर भी अब हाथ से सजाकर पैक किए हुए गिफ्ट की बात ही कुछ और रहती है। खुद से गिफ्ट रैप करने से उपहार देने वाले कि भावनाओं का भी पता चलता है।
हाथ से सजाकर गिफ्ट पैक करने से अपने बचपन की यादों में आप जरुर खो जाएंगे। बचपन में किए हुए गिफ्ट पैकिंग को आप कैसे भुला सकते हैं, लेकिन बदलते समय के साथ हर चीजों में बदलाव आ ही जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही यूनिक और नए ट्रेंडी आइडियाज बता रहे हैैं जो कि आपको गिफ्ट पैकिंग के लिए काफी ज्यादा मददगार हो सकते हैं।
कपड़े का रिबन

आप चाहे तो अपने गिफ्ट को किसी अच्छे पेपर से रैप कर उसे अपने मनपसंद रिबन से सजा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने गिफ्ट के बॉक्स के आकार जितना बड़ा पेपर चाहिए। आप इसके लिए व्हाइट या ब्राउन सिंपल पेपर या फिर क्राफ्ट पेपर भी ले सकते हैं। अपने गिफ्ट को पेपर से लपेट कर टेप की मदद से चिपका दें ताकी यह खुले ना।
अब आप अपने बॉक्स पर रिबन की तरह बांधने के लिए लंबे कपड़े का चुनाव करें। आप चाहे तो प्रिंटेट मटेरियल भी चुन सकती है। ध्यान रहे कि हम कपड़े का रिबन की तरह चुन रहे हैं तो इसका आकार भी रिबन की तरह ही होना चाहिए। इसके लिए आप कपड़े को रिबन के आकार में काट सकती है। अब इस रिबन के आकार के कपड़े को गिफ्ट बॉक्स पर बांध लीजिए। गिफ्ट को सुंदर दिखाने के लिए आप इसे फीते की तरह बांध लीजिए। रिबन का कपड़ा अगर बॉक्स से ज्यादा बाहर जा रहा है तो आप इसे थोड़ा ट्रिम कर सकते हैं।
गिफ्ट स्टीकर

अपने गिफ्ट को सजाने के लिए आप इस पर स्टीकर को भी लगा सकते हैं। आप चाहे तो अच्छे थॉट्स या फिर गूड विशेस वाले स्टीकर भी चुन सकते हैं। इससे आपकी गिफ्ट और जिसे आप यह तोहफा दे रहे हैं उनके प्रति आपकी भावनाएं साफ तौर पर जाहिर हो सकती हैै। ध्यान रखें कि अपने गिफ्ट बॉक्स पर स्टीकर ज्यादा ना लगाएं, अगर आप अपने पूरे बॉक्स को स्टीकर से भर देंगे तो यह देखने में भद्दा लग सकता है। इसलिए अपने गिफ्ट बॉक्स पर चुनिंदा ही स्टीकर लगाए।
चमकीले फूल और लेस

अपने सिंपल से गिफ्ट बॉक्स को सजाने के लिए आप चमकीले फूलों या लेस का इस्तेमाल कर सकती है। इसे आप चाहे तो बाजार से भी ला सकती है। या फिर आपके घर में इस्तेमाल में ना आने वाले कपड़ों से भी बना सकते हैं।