Keto Diet Recipe
Keto Diet Foods

Keto Diet Recipes: आज के समय में वेट लॉस के लिए लोग कई तरह की डाइट को फॉलो करते हैं जिसमें से एक है कीटो डाइट। यह एक ऐसी डाइट है, जिसे आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक वेट लॉस के लिए चुनते हैं। हालांकि, कई लोग कीटो डाइट शुरू तो करते हैं, लेकिन वह लंबे समय तक उस पर टिके नहीं रह पाते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वह इस डाइट पर रहते हुए अपने टेस्ट बड को शांत नहीं कर पाते हैं।

कीटो डाइट के दौरान उन्हें तरह-तरह की क्रेविंग्स होती हैं, लेकिन खाने के ऑप्शन लिमिटेड होते हैं। ऐसे में वह थोड़े परेशान होने लगते हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी स्नैक्स रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जो कीटो फ्रेंडली हैं और इस तरह आप कीटो डाइट पर रहते हुए इन स्नैक्स को आसानी से बना और खा सकती हैं-

बनाएं कीटो डोसा

keto diet recipe
Keto Dosa

अगर आपको हल्की भूख लगी हैं और कुछ अच्छा खाने का मन है, तो कीटो डोसा बनाया जा सकता है। इसे आमतौर पर, बादाम के आटे की मदद से बनाया जा सकता है।

कीटो डोसा की सामग्री-

  • आधा कप बादाम का आटा
  • आधा कप कटा हुआ मोजरेला
  • आधा कप नारियल का दूध गाढ़ा
  • नमक
  • जीरा पाउडर
  • हींग
  • नारियल तेल डोसा तलने के लिए
  • 2 बड़े चम्मच गर्म पानी (वैकल्पिक)

कीटो डोसा बनाने का तरीका-

  • कीटो डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बादाम का आटा, मोजरेला, नमक, जीरा पाउडर, हींग डालकर मिक्स करें।
  • अब इसमें नारियल का दूध डालकर एक बैटर तैयार कर लें। इसकी कंसिस्टेंसी एडजस्ट कर लें।
  • बैटर को कम से कम 10-15 मिनट के लिए सेट होने दें।
  • अगर जरूरत महसूस हो तो आप इसमें थोड़ा गुनगुना पानी मिला लें।
  • अब एक नॉनस्टिक डोसा तवे पर रखकर गर्म करें।
  • इस पर नारियल तेल डालकर इसे चिकना करें।
  • इसके बाद इसमें कलछी की मदद से घोल डालें और समान रूप से गोलाकार आकार में फैलाएं।
  • थोडा़ सा तेल डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक पकने दें।
  • अब इसे पलट दें और सेके।
  • अंत में, इसे कीटो नारियल की चटनी के साथ परोसें।

नोट-

  • इस डोसे को अच्छी तरह बनाने के लिए नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल करना अच्छा रहता है।
  • वहीं, अगर आपके पास थिक नारियल का दूध नहीं है तो ऐसे में डेयरी क्रीम या फिर ग्रीक योगर्ट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
  • इस डोसे को बनाते समय आप आलू के मसाले की फिलिंग ना करें, अन्यथा इसमें कार्ब्स की मात्रा बढ़ जाएगी और यह कीटो डोसा नहीं रह जाएगा।

कीटो तंदूरी ब्रोकली टिक्का

keto diet recipe
Keto Tandoori Broccoli

यह एक बेहद ही अमेजिंग स्नैक है, जो आपके मुंह में पानी ले आएगा। चूंकि इसे एयर फ्रायर में बनाया जाता है, इसलिए आप बेफिक्र होकर इसे खा सकते हैं।

कीटो तंदूरी ब्रोकली टिक्का की सामग्री-

  • आधा कप हंग कर्ड
  • ब्रोकली
  • आधा बड़ा चम्मच बेसन
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • हल्दी पाउडर
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • जीरा पाउडर
  • चाट मसाला पाउडर
  • गरम मसाला या तंदूरी मसाला पाउडर
  • कसूरी मेथी
  • नींबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • नमक स्वादअनुसार
  • परोसने के लिए लेमन वेजेज
  • परोसने के लिए प्याज के टुकड़े
  • चाट मसाला छिड़कने के लिए
  • हरी चटनी

कीटो तंदूरी ब्रोकली टिक्का बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले ब्रोकली लें और उसे काट लें।
  • कोशिश करें कि वह लगभग एक आकार में कटे हुए हों।
  • अब बारी आती है ब्रोकली को ब्लान्च करने की।
  • इसके लिए, एक बर्तन में पानी व नमक डालें।
  • अब इसे उबाल लें। ब्रोकली को उबलते पानी में डालें और इसे 1 मिनट पकने दें।
  • फिर ब्रोकली को पानी और बर्फ के टुकड़ों से भरे बाउल में डालें।
  • ठंडा होने के बाद, पानी निकाल दें और उन्हें किचन या पेपर टॉवल से थपथपा कर सुखा लें।
  • अब एक बिग बाउल लें और उसमें दही, बेसन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, कसूरी मेथी, नींबू का रस, नमक, तेल डालकर सभी चीजों को एक साथ मिला लें।
  • अब इसमें ब्लॉन्च की हुई ब्रोकली को डालें और तब तक मिलाएं, जब तक कि ब्रोकली का हर टुकड़ा अच्छी तरह मैरिनेट ना हो जाए।
  • बाउल को ढककर 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
  • अब, एयर फ्रायर को प्रीहीट करें और इसमें मैरीनेट की हुई ब्रोकली फ्लोरेट्स डालें।
  • ध्यान रखें कि आप उन्हें एक ही लेयर में फैलाएं। अगर ब्रोकली अधिक है तो आप उसे बैचों में पकाएं।
  • अब, इसे ऊपर से हल्का सा ब्रश करें।
  • अब, आप इसे पकने व क्रिस्पी होने तक एयर फ्राई करें।
  • अब ब्रोकली टिक्का को सर्विंग प्लेट में निकालें।
  • इस पर थोडा नीबू का रस और चाट मसाला छिड़कें।
  • आप इसे पुदीने और दही की चटनी व प्याज के साथ सर्व करें।

नोट-

  • अगर आपको ब्रोकली पसंद नहीं है तो आप इस रेसिपी को फूलगोभी के साथ भी बना सकते हैं या फिर टोफू टिक्का भी ट्राई किया जा सकता है।
  • चूंकि आप वेट लॉस पर हैं तो ऐसे में टिक्का बनाने के लिए ग्रिलर या एयर फ्रायर का ही इस्तेमाल करें।

Leave a comment