lohri makeup
lohri makeup

Lohri Makeup : आज लोहड़ी है! समय है आग के चारों ओर जमा होकर मस्ती करने का! पारंपरिक तौर पर देखें तो लोहड़ी का त्योहार साल के सबसे छोटे दिन को मनाया जाता है। उत्तर भारत की संस्कृति का एक अहम हिस्सा लोहड़ी अब देश के अन्य कोनों में भी सेलिब्रेट किया जाने लगा है। इस अवसर पर ना सिर्फ आग को ताप कर सर्दी को अलविदा कहते हैं बल्कि महिलाएं इस अवसर पर अच्छी तरह से तैयार भी होती हैं। अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि आज लोहड़ी के दिन आप किस तरह का मेकअप करें तो यह आर्टिकल आपकी मदद करेगा। दिल्ली की जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट कृतिका एस किशोर आज आपको लोहड़ी के मेकअप टिप्स बता रही हैं।  

मेकअप से पहले मॉइश्चराइजर 

Lohri Makeup moisturiser
Lohri Makeup: मॉइश्चराइजर है जरूरी

सर्दियों के मौसम में स्किन से नमी गायब हो जाती है। भले ही सुबह आपने अपनी स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाया हो लेकिन मेकअप लगाने से पहले भी मॉइश्चराइजर लगाना बहुत जरूरी है। आपको अपनी स्किन के लिए ऐसा मॉइश्चराइजर चुनना चाहिए, जो आपकी स्किन को सूट करने के साथ ही हाइड्रेट भी करे। अपनी स्किन को मॉइश्चराइज करने से आपको आसानी से मेकअप लगाने में मदद भी मिलती है और चेहरा ज्यादा खिला हुआ नजर आता है। इससे आपका मेकअप भी लंबे समय तक चेहरे पर टिका रहता है। 

ब्लेंडर का इस्तेमाल 

Lohri Makeup beauty-blender
Lohri Makeup: ब्लेंडर

यदि आपकी स्किन ड्राई है तो आपको ऐसी क्रीम चुननी चाहिए जो थिक हो। लेकिन यदि आपकी स्किन ऑयली है तो आपको ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर का चुनाव करना चाहिए। हमेशा अपनी स्किन टोन को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन चुनें और इसे ब्लेंडर की मदद से ही लगाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्लेंडर आपके चेहरे से एक्स्ट्रा प्रोडक्ट को सोख लेता है और आपको फ्लॉलेस लुक देने में मदद करता है।

ग्लैमरस आई मेकअप

Lohri Makeup Eye makeup
Lohri Makeup: आई मेकअप

एक बार आपका चेहरा फ्लॉलेस हो गया तो आपको ग्लैमरस आई मेकअप की जरूरत पड़ती है। रात में आंखों का मेकअप देखते ही बनता है, इसलिए आई मेकअप जरूर करें। ग्लैमरस आई मेकअप के लिए आप डार्क आईशैडो की मदद ले सकती हैं। यह आपकी आंखों को एन्हैन्स करने के साथ ही परफेक्ट लोहड़ी नाइट वाला लुक देते हैं। यदि आप स्मोकी आई लुक चाहती हैं, तो आंखों पर थोड़ा ग्लिटर लगाना न भूलें। साथ में विंग्ड आईलाइनर और अपने लैशेज पर मस्कारा जरूर लगाएं। 

ग्लॉसी और ट्रेंडी लिप कलर

Lohri Makeup Lip colour
Lohri Makeup लिप कलर

होंठ आपके चेहरे को एन्हैन्स करते हैं। इसलिए अपने होठों पर ग्लॉसी और ट्रेंडी लिप कलर लगाना न भूलें। आप अपने लुक के हिसाब से लिप कलर का चुनाव कर सकती हैं। लेकिन यदि आपको समझ में नहीं आ रहा कि आप अपने होठों पर किस रंग की लिपस्टिक लगाएं, तो उसके लिए बढ़िया रहेगा कि आप हमेशा से हॉट और क्लासिक एवरग्रीन शेड रहने वाले हॉट रेड या न्यूड रेड कलर की लिपस्टिक लगाएं। ये कलर आपको परफेक्ट ग्लैमरस लुक देने में मदद करते हैं। 

मेकअप फिक्सर

Lohri Makeup makeup-fixer
Lohri Makeup: मेकअप फिक्सर

सबसे अंतिम और जरूरी बात यह है कि आप अपने मेकअप को फिक्स करें। इसके लिए आप मेकअप फिक्सर की मदद ले सकती हैं ताकि आप लोहड़ी की रात को अपने ग्लैमरस लुक में इंजॉय कर सके। 

Leave a comment