Travel

स्वेता

नैनीताल से थोड़ा आगे पड़ता है धनौल्टी, प्रकृति से है प्यार तो निकल पड़ें यहां घूमने

धनौल्टी उत्तराखंड में स्थित एक छोटा पहाड़ी शहर है, जहां आए दिन लोग शांत वातावरण में कुछ अच्छा समय बिताने के लिए यहां आते रहते हैं।

अगर आप भी गर्मी से छुटकारा पाने के लिए प्रकृति के बीच में कुछ अच्छा समय बिताना चाहते हैं, तो आज से ही इस जगह पर घूमने की प्लानिंग शुरू कर दें।

सर्दियों के मौसम में धनौल्टी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और लुभावने दृश्य नजारों के साथ चार चांद लगाता हुआ नजर आता है।

दशावतार मंदिर धनौल्टी में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है। ये तीर्थ स्थल अपनी शानदार वास्तुकला से लोगों को आकर्षित करता है।

धनौल्टी ट्रिप में देवगढ़ किले को अपनी लिस्ट में शामिल करना न भूलें। यहां की कला और संरचना लोगों को हैरत में डाल देती है।

इको पार्क धनौल्टी के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षणों में से एक है। हरी-भरी हरियाली, ओक और देवदार के पेड़ों की ताजी खुशबू से आप तरोताजा हो जाएंगे।

धनौल्टी में सुरकंडा देवी मंदिर अपनी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। बादलों, हरियाली और रंग-बिरंगे फूलों के बीच स्थित इस मंदिर का नजारा देखने लायक है।

धनौल्टी आसपास के हरे-भरे खेतों में कैंपिंग का मजा लेने के लिए भी जाना जाता है। कैंपिंग और ट्रैवलिंग के शौकीन लोग इस जगह की सैर जरूर करें।

स्वेता

दुनिया की 8 सबसे खूबसूरत और अद्भुत घाटियाँ

Travel