रोजाना 10000 स्टेप्स चलने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। बिजी लाइफस्टाइल के बीच आप इन तरीकों से अपने स्टेप्स पूरे कर सकते हैं।
सीढ़ियां चढ़ना-उतरना एक बहुत आसान और लाभकारी एक्सरसाइज है, जो रोजाना के 10,000 कदम पूरा करने में मदद कर सकती है।
अगर आप फोन पर बात कर रहे हैं, तो बात करते समय इधर-उधर टहलें। यह तरीका आपको कदम पूरे करने में मदद कर सकता है।
सुबह ऑफिस के चक्कर में अगर आप सैर नहीं कर पाते हो, तो पूरे दिन में छोटी-छोटी सैर करके 10,000 कदम का लक्ष्य पूरा कर सकते हैं।
कोशिश करें कि घर के आसपास किसी भी काम के लिए दुकान पर पैदल ही जाएं। ऐसा करने से आप 10,000 कदम का लक्ष्य पूरा कर सकते हैं।
अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं तो उसे खुद घुमाने ले जाएं। ऐसा करने से आप लगभग 15 मिनट में 1000 कदम चल सकते हैं।
घर के बाहर निकले बिना आप अपने घर की छत पर ही वॉक कर सकते हैं। इससे आपके 10,000 स्टेप्स पूरे हो जाएंगे।
अगर आपका ऑफिस पास में है, तो कार से जाने से बचें और पैदल ही ऑफिस जाएं। इससे आप 10,000 कदम चलने के लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं।
श्वेता