Travel

स्वेता

मेघालय के 8 खूबसूरत वॉटरफॉल्स जिन्हें आप मिस नहीं कर सकते

घने जंगलों के बीच बसा शिलांग का एलीफेंट फॉल्स मानसून के मौसम में बहुत खूबसूरत दिखता है। यहां चट्टानों से नीचे उतरता पानी और नदी बहुत मनमोहन होती है।

एलीफेंट फॉल्स

किनरेम फॉल्स मेघालय के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है। हरे-भरे जंगलों के बीच बसा यह फॉल्स मानसून के बाद और सर्दियों के मौसम में अपनी आकर्षक सुंदरता दिखाता है।

किनरेम फॉल्स

नोहकलिकाई झरना मेघालय के खूबसूरत झरनों में से एक है। यह भारत का सबसे ऊंचा झरना है जहां गर्मियों के महीनों में पानी हरा रहता है और सर्दियों में नीला हो जाता है।

नोहकलिकाई फॉल्स

डेन्थलेन फॉल्स सबसे खूबसूरत झरनों में से एक है, जो चेरापूंजी के पास सोहरा में स्थित है, जो अपने अद्भुत और भव्य दृश्य के लिए जाना जाता है। यह हरे-भरे पहाड़ों के बीच मौजूद है।

डैनथलेन फॉल्स

स्वीट फॉल्स को मेघालय के सबसे खतरनाक झरनों में से एक माना जाता है, जो हैप्पी वैली के पास स्थित है। यह स्थान सुंदर खासी पहाड़ियों और देवदार के जंगलों से घिरा हुआ है।

स्वीट फॉल्स

बोफिल फॉल्स मेघालय में एक अलोकप्रिय लेकिन बेहद खूबसूरत झरना है। यह एक तरफ खासी पहाड़ियों और दूसरी तरफ बांग्लादेश के मैदानों का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है।

बोफिल फॉल्स

रेनबो फॉल्स को सेवन कलर्स फॉल्स के नाम से भी जाना जाता है। चेरापूंजी के पास स्थित इस फॉल्स के पानी में रेनबो दिखाई देता है। इस झरने की आवाज दूर से ही आने लगती है।

रेनबो फॉल्स

लांगशियांग मेघालय के सबसे विशाल झरनों में से एक है, जो नोंगस्टोइन के पास संगरियांग के हरे-भरे जंगलों के बीच स्थित है। यहां के शानदार नजारे आपका मन मोह लेंगे।

लांगशियांग फॉल्स

स्वेता

दुनिया की 8 सबसे खूबसूरत और अद्भुत घाटियाँ

Travel