प्रतिमा सिंह

बरसात के मौसम में दही खाना चाहिए या नहीं? 

       Monsoon Diet

दही को डाइट में शामिल करने से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती है। हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने के लिए दही एकदम बेस्ट होती है। 

इसके सेवन से पाचन तंत्र, बाल, स्किन को भी लाभ होता है। इसका विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाता है और संक्रामक बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

 लेकिन कुछ मौसम में और कुछ स्थितियों में दही के सेवन करने से मना किया जाता है। जैसे कि बरसात के मौसम में दही का सेवन करें या ना करें।

गर्मी में इसका सेवन शरीर ठंडा रहता है। लेकिन माना जाता है कि बरसात के मौसम में दही का सेवन करना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

आयुर्वेद के अनुसार बारिश के मौसम में दही का सेवन करना ठीक नहीं होता है। क्योंकि डेयरी प्रोडक्ट्स में मानसून में बैक्टीरिया अधिक पनपते हैं। 

बारिश के सीजन में नमी के कारण चिपचिपा अधिक महसूस होता है। साथ ही कई तरह के बैक्टीरिया पनपने का भी डर रहता है, जिससे इंफेक्शन हो सकता है।

अगर आपको इस मौसम में दही खानी भी है, तो फ्रेश खाएं, उसे अधिक दिनों तक फ्रिज में रखकर सेवन ना करें वरना पेट में संक्रमण हो सकता है।

Health : महिलाओं को रोजाना जायफल क्यों खाना चाहिए? जानिए फायदे

श्वेता