प्रतिमा सिंह
मेकअप करने से पहले अपनी स्किन को अच्छे से तैयार करना भी जरूरी होता है। ऑयली स्किन पर मेकअप फैलने से बचाने के लिए कुछ खास तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
त्वचा पर मुंहासे और एक्ने की समस्या के लिए मेडिकेटेड क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए। मेकअप से पहले आपको क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग का स्टेप फॉलो करना चाहिए।
स्टेप 1- सीटीएम करें
कभी भी बिना प्राइमर इस्तेमाल किए चेहरे पर कॉस्मेटिक प्रोड्क्ट्स अप्लाई ना करें। सीटीएम के बाद चेहरे पर ऑइली स्किन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्राइमर का उपयोग करें।
स्टेप 2- प्राइमर लगाना है जरूरी
थोड़ा सा फाउंडेशन लें और इसको दाग या पिंपल एरिया पर अप्लाई करें लेकिन फाउंडेशन का शेड आपकी त्वचा के रंग से थोड़ा हल्का हो। अब अपना दूसरा फाउंडेशन चेहरे पर लगाएं।
स्टेप 3- स्किन के हिसाब से फाउंडेशन
ज्यादातर महिलाएं कॉम्पैक्ट पाउडर अप्लाई करती हैं लेकिन ऑइली स्किन है तो साधारण पाउडर को अपने फाउंडेशन के ऊपर लगाएं। यह आपके मेकअप बेस को स्मूथ बनाएगा।
स्टेप 4- लगाएं सिंपल पाउडर
अपने मुंहासे को छिपाने के लिए ब्लश को चीक बोंस और उसके थोड़ा नीचे अप्लाई करें। पहले उंगलियों की मदद से ब्लशर लागाएं। इसके बाद ब्रश से इसे ऊपर की ओर ब्लेंड करें।
स्टेप 5 पाउडर ब्लशर का इस्तेमाल
मेकअप कंप्लीट करने के बाद सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करना बिल्कुल ना भूलें। क्योंकि यह आपके मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बनाता है और मेकअप प्रोडक्ट्स को स्मज होने से बचाता है।
स्टेप 6- सेटिंग स्प्रे
प्रतिमा सिंह