Renuka Goswami

Skin Care 

फटी एड़ियों के लिए आसान होम रेमेडीज 

फटी एड़ियां सर्दी और गर्मी हर मौसम में परेशान कर सकती हैं। गर्म दिनों में फटी एड़ियों से परेशान हैं, तो कुछ होम रेमेडीज अपना सकते हैं। 

फटी एड़ियों के लिए आपको गर्म पानी में बेकिंग सोडा डालकर पैरों को उसमें डूबा लें। ऐसा करने से स्किन एक्सफोलिएट होती है और डेड स्किन सेल्स हट जाती है। 

बेकिंग सोडा

पैरों को एक्स्पोलिएट करने के बाद चावल के आटे में सफेद सिरका और शहद मिलाकर स्क्रब तैयार कर लें और पैरों को अच्छे से स्क्रब करें। इससे एडियां सॉफ्ट होती हैं। 

चावल का आटा 

फटी एड़ियों को नमी प्रदान करने के लिए गुनगुने पानी में लगभग आधा कप शहद मिलाकर पैरों को उसमें 15 से 20 मिनट तक डुबाकर रखें। ऐसा करने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है। 

शहद 

इस मास्क के लिए 5-6 चम्मच सी सॉल्ट में एक चम्मच नींबू का रस और नारियल तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। और फटी एड़ियों पर लगाकर 15 मिनट बाद धो लें।

सी सॉल्ट

ओटमील मास्क बनाने के लिए ओट्स में ऑलिव ऑयल और शहद मिलाकर तैयार कर लें। इस फूट मास्क को एड़ियों पर 20 मिनट लगाने के बाद पानी से साफ कर लें। 

ओटमील मास्क 

हर मौसम में पैरों और फटी एड़ियों का ख्याल रखने के लिए नहाने के बाद एड़ियों को एक्सफोलिएट करके कोकोनट ऑयल से मसाज करें।

कोकोनट ऑयल