Skin Care

सुनैना

गर्दन की झुर्रियों को कम करने के लिए आजमाएं ये टिप्स

गर्दन की झुर्रियों पर लोगों का ध्यान नहीं जाता है। ऐसे में गर्दन पर झुर्रियां काफी ज्यादा हो जाती है। यहां कुछ टिप्स दिये गये हैं जिससे आप झुर्रियों को कम कर सकते हैं।

गर्दन की स्किन को एक्सफोलिएट करें। इससे  रोमछिद्रों में जमा गंदगी और तेल बाहर निकल जाता है। यह स्किन से झुर्रियों को कम करने में प्रभावी होता है।

गर्दन की मांसपेशियों में कसाव और टोन लाने के लिए नियमित रूप से गर्दन की एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज से आप गर्दन पर झुर्रियां होने से रोक सकते हैं।

अगर आप गर्दन की झुर्रियों को कम करना चाहते हैं, तो विटामिन सी युक्त क्रीम और सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो कोलेजन को बढ़ाने में प्रभावी है।

चेहरे की तरह गर्दन की स्किन पर भी एंटी-एंजिग क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपकी गर्दन की झुर्रियां काफी तेजी से कम होती है।

अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। इससे शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकल जाती है। विषाक्त पदार्थों के बाहर निकलने से स्किन की झुर्रियां कम होती हैं।

घर से बाहर जाने के दौरान अपने गर्दन पर सनस्क्रीन लगाना न भूलें। सनस्क्रीन लगाने से स्किन की सूरज हानिकारक किरणों से बचाव हो सकता है।

बैठते समय अपने शरीर का पोस्‍चर सही रखें। अपनी गर्दन को स्ट्रेच करें और अक्सर मालिश करें। यह रक्त प्रवाह में सुधार करता है और झुर्रियों को आने से रोकता है।

 आलूबुखारे से बने फेस पैक आपकी स्किन समस्याओं को कर सकते हैं छूमंतर

Skin Care

सुनैना