सुनैना
अखरोट में जिंक, आयरन, और विटामिन बी पाए जाते हैं, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बालों के झड़ने की समस्या खत्म हो जाती है।
अखरोट
अंडे में बायोटिन विटामिन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इसलिए अपनी डाइट में अंडे को शामिल करके आप बालों का गिरना रोक सकते हैं।
अंडा
गाजर में विटामिन ए पाया जाता है, जिससे स्कैल्प को अच्छा पोषण मिलता है और बालों के झड़ने का खतरा भी कम हो जाता है।
गाजर
ओट्स में जिंक, आयरन और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाये जाते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और इन्हें गिरने से भी बचाते हैं।
ओट्स
पालक में विटामिन ए, सी, आयरन और फोलेट जैसे कई तत्व होते हैं जो बालों के लिए अच्छे माने जाते हैं और हेयर फॉल को रोकने में मदद करते हैं।
पालक
दही में कैल्शियम, विटामिन-बी12, बी2, पोटैशियम और मैग्नीशियम के साथ प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता है।
दही
आम में मौजूद विटामिन ए, सी, कैल्शियम और फोलेट बालों को हेल्दी रखने और हेयरफॉल को रोकने में भी मदद कर सकता है।
आम
सरसों के बीज, अलसी के बीज और चिया सीड्स में ओमेगा 3, जिंक, विटामिन-बी और ई होता है, जो बालों को झड़ने से रोकता है।
सीड्स
सुनैना