Renuka Goswami

Fashion 

दिलजीत  दोसांझ  के सुपरफंकी लुक्स

म्यूजिक एल्बम हो या रियल लाइफ, दिलजीत दोसांझ का फैशन सेंस हर जगह नया ट्रेंड सेट कर देता है। उनके ट्रेंडी और सुपरकूल आउटफिट्स को आप भी ट्राई कर सकते हैं।

अपने फंकी लुक्स के लिए मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ के फैशनेबल आउटफिट्स को जैन जी बेहद पसंद करते हैं। आइए कुछ बढ़िया आउटफिट ऑप्शन जानते हैं। 

आजकल मार्केट में वोवन टी का ट्रेंड है। वाइब्रेंट कलर की इस वोवन टी में दिलजीत काफी स्टाइलिश दिख रहे हैं। आप भी इस लुक के साथ व्हाइट पर्ल एक्सेसरी ट्राई कर सकते हैं। 

वोवन टी

इंडियन धोती का ये वेस्टर्न अपग्रेड हैरम लुक जेन जी वाइब को परफेक्टली मैच करता है। इस लुक में दिलजीत व्हाइट प्रिंटेड टी को कलर्ड हैरम के साथ कैरी कर रहे हैं। 

हैरम लुक

दिलजीत ने ब्लू चेक प्रिंट बॉटम के साथ एक व्हाइट कट स्लीव्स टी कैरी की है। ब्राउन कैप और आंखों में काले चश्मे वाले इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।

पंजाबी मुंडा  

इस लुक में दिलजीत ट्रेंडी पैच वर्क स्ट्रेट ट्राउजर को कैरी कर कमाल दिख रहे हैं। व्हाइट शर्ट और प्रिंटेड स्टॉल वाला दिलजीत का ये लुक काफी कूल और स्टाइलिश है।

सुपर ट्रेंडी

बॉलीवुड के पंजाबी शेरा दिलजीत ने इस लुक में ब्लैक कलर के एक शानदार स्ट्रेट पेंट को प्लेन टी के साथ  पेयर किया है। दिलजीत का ये कैजुअल कंफर्टेबल लुक खूब ट्रेंड कर रहा है।

फैशनेबल शेरा