श्वेता
अनिद्रा बहुत गंभीर समस्या होती है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ मंत्रों के बारे में बताया गया है, जिसके जाप से लाभ मिलता है। रात में सोने से पहले इन मंत्रों का जाप करने से अनिद्रा से मुक्ति मिलती है।
हर हर मुकुन्दे - शत्रु बाधा से मुक्ति पाने के लिए रात को सोने से पहले इस मंत्र का जाप करें। इससे दिमाग शांत होगा औऱ हर तकलीफ दूर होगी।
ऊं सा ता ना मा - तनाव के कारण नींद नहीं आती है तो सोने से पहले ये मंत्र पढ़ें। ये मस्तिष्क की नसों को आराम देता है, जिससे नींद अच्छी आती है।
अच्युतं केशवं विष्णुं हरिं सोमं जनार्दनम्। हसं नारायणं कृष्णं जपते दु:स्वप्रशान्तये - मानसिक या शारीरिक पीड़ा की वजह से सो नहीं पा रहे हैं तो इस मंत्र का जाप करें। इससे सुकून भरी नींद आती है।
ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात् - अगर आपको बुरे सपने आते हैं तो रोजाना सोने से पहले गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे कभी बुरे सपने नहीं आते हैं।
अच्युतानन्त गोविन्द नामोच्चारणभेषजात्। नश्यन्ति सकला: रोगा: सत्यं सत्यं वदाम्यहम्।। - अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं तो ये मंत्र बहुत लाभकारी है। इससे नींद अच्छी आती है और स्वास्थ भी बेहतर रहता है।
अंग संग वाहेगुरु - रात में सोने से पहले इस मंत्र को बोलने से डर खत्म होता है और मन शांत रहता है। ये मानसिक बाधा से उभरने में मदद करता है।
ॐ नम: शिवाय - रोजाना रात को सोने से पहले इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।
श्वेता