दूध के साथ कमल के बीज खाने से पेट से जुड़ी समस्या कम होती है। इन दोनों में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जो पाचन को स्वस्थ रखता है।
दूध और कमल के बीज दोनों में पोटैशियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हाई बीपी को सामान्य रखने में मदद करता है।
दूध में कमल के बीज मिला कर खाने से थकान, कमजोरी आदि की समस्या दूर होती है। यह एनर्जी बूस्टर के रूप में काम करता है।
कमल के बीज और दूध में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसे खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और वजन असानी से कम हो जाता है।
डायबिटीज के मरीजों को भी दूध के साथ कमल के बीज का सेवन करना चाहिए। ये ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
रात में सोने से पहले गर्म दूध में कमल के बीज मिलाकर खाने से तनाव कम होता है और नींद भी अच्छी आती है।
कमल के बीज को दूध में मिलाकर पीने से एनीमिया की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है।
दूध के साथ कमल के बीज के सेवन से आपकी स्किन और बाल दोनों ही हेल्दी और चमकदार बनते हैं।
श्वेता