श्‍वेता

कहीं आपको लीवर की परेशानी तो नहीं? इन लक्षणों से जानिये

World Liver Day 2024

19 अप्रैल को वर्ल्ड लीवर डे है। इस दिन को मनाने का खास मकसद लिवर की सेहत और उससे जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाना है।

लोगों को लीवर की कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं लिवर में होने वाली परेशानी के क्या लक्षण हो सकते हैं।

लीवर की परेशानी होने पर मुंह का स्वाद अक्सर खराब रहता है। मुंह में कड़वापन महसूस होता है साथ ही मुंह से बदबू भी आती है।

लीवर में परेशानी होने पर भूख कम लगती है, गैस और अपच की परेशानी हो सकती है और सीने में जलन की भी शिकायत रहती है।

लीवर में परेशानी होने पर बॉडी में पीलापन दिखने लगता है। नाखून और आंखों का सफेद हिस्सा पीला दिखने लगता है। पेशाब का रंग पीला होता है।

लीवर की समस्या होने पर स्किन में ड्राईनेस बढ़ जाती है और स्किन बेजान दिखती है। इसका असर बालों पर भी दिखता है। बाल कमजोर होकर गिरने लगते हैं।

जिन लोगों को लीवर की परेशानी होने लगती हैं उनके पेट का आकार बढ़ने लगता है और साथ ही उन्हें पेट दर्द की शिकायत भी होने लगती है।

एडिमा एक ऐसी बीमारी है जिसमें पैर सूज जाते हैं और उसमें गड्ढे होने लगते हैं। यह स्थिति लिवर के सही से काम न करने के संकेत हैं।

श्‍वेता

 Health

सुबह खाली पेट करें जीरे के पानी का सेवन, मिलेंगे कमाल के फायदे