घर पर बनाएं साबूदाना आलू चीला, जानें रेसिपी
Recipe
निधि मिश्रा
सामग्री
2 कप साबूदाना, 2 कप आलू, घी, बारीक
कटी हुई हरी मिर्च, जीरा, अदरक का पेस्ट,
काली मिर्च पाउडर और नमक।
स्टेप 1
साबूदाना आलू चीला बनाने के लिए
सबसे पहले 2 कप साबूदाना को
भीगोकर रख दें।
स्टेप 2
इसके बाद आलू को प्रेशर कुकर में
डालकर उबाल लें और ठंडा होने के
लिए रख दें।
स्टेप 3
फिर भीगे हुए साबूदाना को ब्लेंडर
में डालकर अच्छे से ब्लेंड करके पेस्ट
तैयार कर लें।
स्टेप 4
अब इसमें उबले हुए आलू को मैश करके
डाल दें। फिर इसमें जीरा, हरी मिर्च,नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं।
स्टेप 5
अब इस बैटर को कुछ देर के लिए रेस्ट पर रख दें। अगर घोल गाढ़ा हो जाएं, तो इसमें थोड़ा पानी डालकर फेंट लें।
स्टेप 6
इसके बाद गैस पर एक पैन गर्म करके इस
पर घी लगाएं। फिर करछुल की मदद से
बैटर को पैन पर डाल दें।
स्टेप 7
अब दोनों तरफ से चीले को अच्छे से सेंक
लें। तैयार है साबूदाना आलू चीला। आप इसे
दही या फिर अचार के साथ सर्व कर सकते है।
घर पर मीठे में बनाएं शुगर फ्री पनियारम
Recipe
निधि मिश्रा
Learn more