सुनैना

Beauty Secrets

मलाइका अरोड़ा के इन ब्‍यूटी सीक्रेट्स से पाएं बेदाग त्‍वचा

मलाइका की तरह अगर आप भी ग्‍लोइंग और बेदाग त्‍वचा चाहती हैं तो हम आपके लिए उनके कुछ ब्‍यूटी सीक्रेट्स लेकर आए हैं।

मलाइका अपनी स्किन का बहुत ध्‍यान रखती हैं। वह इस बात का ध्‍यान रखती हैं कि सोने से पहले अपना चेहरा अच्‍छे से साफ करके सोएं।

मलाइका की स्किन ऑयली है इसलिए वह अपनी स्किन को स्‍मूथ और ऑयल-फ्री रखने के लिए, ऑयल-फ्री मॉइश्‍चराइजर का इस्‍तेमाल करती हैं।

मलाइका हफ्ते में कम से कम तीन बार जिम में पसीना बहाती हैं। पसीना निकलने से बॉडी डिटॉक्‍स होती है जिससे चेहरे पर ग्‍लो आता है।

जिम जाने के अलावा, मलाइका रेगुलर योग भी करती हैं। योग ना केवल उनकी बॉडी को अंदर से हेल्‍दी रखता है बल्कि इससे स्किन भी अच्‍छी दिखती है।

मलाइका जंक फूड से बचती हैं। लेकिन जब भी उन्‍हें तला हुआ खाना खाना होता है, तो वह एक्‍स्‍ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का इस्‍तेमाल करती हैं।

मलाइका अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी, नींबू और शहद से करती हैं। यह बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे चेहरे पर ग्‍लो आता है।

अपनी स्किन की नेचुरल केयर करने के लिए मलाइका एलोवेरा जैल का इस्‍तेमाल करती हैं। उनका मनाना हैं कि इससे उनकी स्किन हेल्‍दी रहती है और ग्‍लो बना रहता है।

सुनैना

Skin Care: सोने से पहले स्किन पर बादाम के तेल लगाने के फायदे