किडनी स्टोन होने पर इन सब्जियों का भूलकर भी ना करें सेवन

Health

निधि मिश्रा

किडनी स्टोन के मरीज को कुछ सब्जियों का सेवन नही करना चाहिए। ऐसा करने से समस्या काफी ज्याद बढ़ सकती है। 

टमाटर

टमाटर में बीज होते है, जिसमें ऑक्सीलेट मौजूद होता है। इसकी वजह से किडनी स्टोन की संभावना बढ़ जाती है।

पालक

पालक में मौजूद ऑक्सीलेट पथरी के साइज को बढ़ा देता है। इसलिए इसका सेवन नही करना चाहिए।

शकरकंद

शकरकंद में कैल्शियम ऑक्सीलेट बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसलिए किडनी स्टोन के मरीजों को इसका सेवन नही करना चाहिए।

बैंगन

बैंगन का सेवन करने से पथरी की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंगन में अत्यधिक मात्रा में ऑक्सीलेट होता है।

चुकंदर

चुकंदर का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से स्टोन की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को यह समस्या पहले से नही है, वह इसका सेवन कम करें।

फूलगोभी

स्टोन के मरीजों को फूलगोभी कम खानी चाहिए। इसको ज्यादा खाने से कैल्शियम ऑक्सीलेट बनने लगता है, जिससे पथरी का साइज बढ़ने लगता है।

चार्ड

चार्ड एक हरी पत्तेदार सब्जी होती है। इसका सेवन करने से किडनी स्टोन में दर्द होने लगता है। इसलिए इसका सेवन भूलकर भी ना करें।

 गर्मी के मौसम में इन 5 लोगों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस

Health

निधि मिश्रा