श्वेता
तुलसी के पौधों को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। इसलिए यह लगभग हर भारतीय घरों में मौजूद होता है। इसकी विशेष रूप से पूजा की जाती है।
तुलसी पौधों की अच्छी ग्रोथ और हरा भरा रखने के लिए जरूरी नहीं है कि मार्केट से लाए गए कीटनाशक का ही छिड़काव करें।
घरेलू नुस्खे से भी आप तुलसी पौधों में मौजूद कीड़ों को हटा सकती हैं। इसके लिए आप नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
नमक मिट्टी के पोषक तत्वों को बढ़ाने का काम करता है। इससे तुलसी के पौधों की ग्रोथ अच्छी होती है और कीड़ों से छुटकारा मिलता है।
तुलसी के पौधे में नमक डालने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 1 लीटर पानी लीजिए फिर इसमें 1 बड़ा चम्मच नमक मिला दीजिए।
अब चम्मच की सहायता से अच्छी तरह घोल तैयार करिए। इस घोल को एक स्प्रे बॉटल में स्टोर कर लीजिए।
इसके बाद तुलसी के संक्रमित भागों के पास इस लिक्विड का छिड़काव करिए। इससे कीड़े सारे खत्म हो जाएंगे और पौधे हरे हो जाएंगे।
श्वेता