CLEANING TIPS
कांच के बर्तन पर लगे दाग को इन
टिप्स की मदद से करें साफ
निधि मिश्रा
कांच के बर्तनों पर लगे जिद्दी दाग धब्बों
को मिनटों में साफ करने वाले टिप्स के
बारे में बताएंगे।
सिरके का पानी
सिरका बर्तन पर जमी चिकनाई को
साफ करता है। कांच के बर्तनों को सिरके के पानी भिगो दें और फिर पानी से धो लें।
बोरेक्स पाउडर
बोरेक्स पाउडर और पानी मिलाकर एक
पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट को बर्तनों पर लगाकर छोड़ दें। 10 मिनट बाद पानी से
साफ करें।
नींबू के छिलके
एक बर्तन में नींबू के छिलके डालकर उबाल
लें। फिर इस पानी में कांच के बर्तन
भीगो दें। कुछ देर बाद नॉर्मल सोफ
से बर्तनों को धो लें।
अमोनिया और नमक
गर्म पानी में कुछ बूंद अमोनिया डालकर मिलाएं। फिर इसमें नमक भी मिला लें। अब इस घोल में डिप करके कांच के बर्तनों
को साफ करें।
लिक्विड डिशवॉश
लिक्विड डिशवॉश को स्क्रब में लागकर
कांच के बर्तन को रगड़े और फिर नॉर्मल
पानी से धो लें। फिर बर्तनों को कपड़े से
पोंछकर रखें।
बेकिंग सोडा
कांच के बर्तनों पर लगे दाग को आप बेकिंग सोडा से भी साफ कर सकते है। इसके लिए दाग वाली जगह पर बेकिंग सोडा छिड़क दें और फिर धो लें।
कपड़े से पोंछकर रखें
जब भी कांच के बर्तन धोएं, तो सूती या फिर माइक्रोफाइबर कपड़े की मदद से पोंछकर सुखा लें। ऐसा करने से बर्तनों पर पानी के दाग जमा नही होते है।
CLEANING TIPS
पुराने गद्दे को घर पर ऐसे करें साफ
निधि मिश्रा
Learn more