कद्दू से बनाएं ये स्वादिष्ट हलवा, जानें रेसिपी

Recipe

निधि मिश्रा

सामग्री

आधा किलो कद्दू, आधा कप चीनी, 1  कप ड्राईफ्रूट्स, 2 चम्मच इलायची पाउडर, 1 कप घी।

स्टेप 1

कद्दू का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू को काटकर  पानी से धो लें।

स्टेप 2

अब एक पैन में घी गर्म कर लें।  फिर इसमें कटे हुए कद्दू डालकर  अच्छे से पका लें।

स्टेप 3

फिर इसी पैन में बारीक कटे हुए ड्राईफ्रूट्स को डालकर भी भून लें और इसे पके हुए कद्दू को डालकर मैश करें।

स्टेप 4

अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। इसे 15 मिनट तक चम्मच की मदद से मिलाते रहें।

स्टेप 5

तैयार है कद्दू का स्वादिष्ट हलवा।  आप इसे कटे हुए ड्राईफ्रूट्स के  साथ मेहमानों को सर्व करें।

टिप्स

कद्दू को पकाने के लिए कुकर का इस्तेमाल कर सकते है। कुकर में थोड़ा पानी और कद्दू डालकर 3 सीटी लगाकर पका लें।

 घर पर बच्चों के लिए ऐसे  बनाएं गोभी मंचूरियन

Recipe

निधि मिश्रा