श्‍वेता

Hairstyles

ब्राइडल लुक में चार चांद लगा देंगे ये हेयरस्टाइल, आप भी करें ट्राई

अगर आपके बाल लंबे हैं, तो बालों को खुला रखना सबसे अच्छा ऑप्शन है। बालों को खुला रखते हुए कर्ली हेयरस्टाइल रिसेप्शन लुक पर काफी खूबसूरत लगता है।

कर्ली हेयरस्टाइल

डच स्टाइल बनाते हुए बालों की चोटी बनाने के लिए क्राउन एरिया को चुनें और बाकी के बालों का पोनीटेल बनायें। इसमें आप एक्सेसरी भी लगा सकती हैं।

डच ब्रेड पोनीटेल

फ्लोरल पेटल ब्रेडेड हाफ बन हर दुल्हन के चेहरे पर खूबसूरत लगता है।इस हेयर स्टाइल के साथ आप फ्लोरल एक्सेसरीज का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

फ्लोरल पेटल ब्रेडेड हाफ बन

साड़ी के साथ यह हेयरस्टाइल बहुत अच्छा लगता है और आप इसे चंद मिनटों में ही बना सकती हैं। आप इसमें फ्लावर्स लगाकर इसे और सुंदर बना सकती हैं।

साइड बन

इसमें आधे बालों का बन बनाया गया है, जो हेयरस्टाइल को घना दिखाता है जबकि आधे बालों की चोटी बनाकर उसे बेबीज़ ब्रेद के फूलों से डेकोरेट किया गया है।

हाफ बन हाफ ब्रेड

बालों की एक लूज़ सिंपल चोटी आपको एक रिलैक्स और कूल लुक देती है। इसे आप अपने फेवरेट फूलों के साथ एक्सेसराइज़ भी कर सकती हैं।

फ्लोरल ब्रेड

फ्रेंच ब्रेड विद गजरा 

अगर आप शादी में साड़ी पहन रही हैं, तो ये फ्रेंच ब्रेड विद गजरा हेयरस्टाइल आपके लिए सबसे बेस्ट है। आप इसे किसी भी फंक्‍शन में आसानी से बना सकती हैं।

अगर आप एक खूबसूरत ब्राइडल हेयरस्टाइल ढूंढ़ रही हैं तो ये आपके लिए बेस्ट है। इसे बनाने के लिए बालों की चोटी गूंथें और उसमेंं मोतियों की माला भी गूंथते जाएं।

मोतियों वाली चोटी

श्‍वेता

 Health

सुबह खाली पेट करें जीरे के पानी का सेवन, मिलेंगे कमाल के फायदे