श्वेता
हिन्दू घरों में रोज सुबह शाम पूजा और आरती की जाती है। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के कुछ नियम बताए गए हैं। पूजा के दौरान दीपक जलाना भी जरूरी माना गया है।
हिंदू घरों में शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाया जाता है। घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से विशेष लाभ मिलता है। आइए जानते हैं इसके लाभ।
शाम के समय घर के द्वार पर दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना गया है। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहती है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में वास करती हैं। जिससे आपके जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती।
शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से जीवन में आ रही अनेक तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं और घर में लगा वस्तु दोष भी दूर होता है।
कहा जाता है जहां नियमित रूप से मुख्य द्वार पर दिया जलाते हैं उस घर में दरिद्रता नहीं होती सुख समृद्धि बनी रहती है और रोग, कष्ट से मुक्ति मिलती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस घर में नियमित रूप से मुख्य द्वार पर शाम के समय दीपक जलाया जाता है उस घर के सदस्यों की कुंडली में मौजूद राहु का दुष्प्रभाव कम हो सकता है।
वैज्ञानिकों के अनुसार नियमित रूप से घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर का वातावरण शुद्ध बना रहता है। वहां किसी तरह के हानिकारक कीट पतंगे नहीं आते।
श्वेता