श्‍वेता

Dharam

पूजा के बाद बची हुई बत्ती का क्या करना चाहिए?

हिंदू शास्त्रों में पूजा-पाठ के दौरान जिन कुछ चीजों का महत्व है, उन्हीं में से एक है पूजा के दौरान दिया जलाना।

पूजा के दौरान दिया जलाना शुभ माना जाता है। इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और घर में सुख समृद्धि आती है।

पूजा के बाद दीपक में जली हुई बाती रह जाती है। आइये जानते हैं पूजा के बाद बची हुई बत्ती का क्या करना चाहिए।

पूजा करने के बाद बची हुई दीपक की बत्ती को इधर-उधर गलती से भी नहीं फेंकना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है।

पूजा के बाद बची हुई बाती को एक कपड़े में रख दें और किसी नदी में प्रवाहित कर दें। इससे ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है।

दीपक की जली बत्ती को पेड़ के नीचे छिपाकर रख दें। इससे कर्ज से छुटकारा मिल सकता है और शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

पूजा के बाद जली हुई दीपक की बत्ती को जमीन के नीचे रख दें। साथ ही शनिदेव के मंत्रों का जाप जरूर करें। इससे धन हानि नहीं होती है।

अगर आपको शत्रु परेशान कर रहे हैं तो जली हुई बत्ती को हाथ में लेकर शत्रु का नाम लें और फिर इसे दक्षिण दिशा की तरफ फेंक दें।

श्‍वेता

Puja Niyam

तुलसी विवाह की पूजन सामग्री और विधि