स्वाति कुमारी
आज हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बताने वाले है, जिनकी मदद से लॉन्ग डिस्टेंस वाले भी वैलेंटाइन डे अच्छी तरह से मना पाएंगे।
वेलेंटाइन डे की सुबह आप पार्टनर को प्यारा सा मैसेज भी भेज सकते हैं इस मैसेज में आप उनसे खुलकर अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।
आप अपने पार्टनर के साथ ऑनलाइन रोमांटिक मूवी देखें। इससे आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।
ऑनलाइन गेम्स खेलकर एक दूसरे को प्यार भरी चुनौती दें। एक-दूसरे को हराने की कोशिश करें, और मज़ेदार पल व्यतीत करें।
अपने पार्टनर को टेक केयर गिफ्ट भेजें। आप चाहें तो दोनों की तस्वीर का फ्रेम, पर्सनल केयर के सामान भेज सकते हैं।
वीडियो कॉल के लिए समय निकालें और दूर रहते हुए भी एक दूसरे को समय दें और अपने प्यार का इजहार करें।
आप चाहें तो ऑनलाइन वीडियो कॉल के माध्यम से अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट प्लान कर सकते है। ये आपके वैलेंटाइन डे को खास बनाएगा।
स्वाति कुमारी