स्वाति कुमारी
रकुल ने फ्लोरल पेस्टल कलर के लहंगे के साथ मैचिंग ब्लाउज़ पहना है। ड्युई बेस मेकअप और बड़े इयरिंग्स से उन्होंने लुक कंप्लीट किया है।
येलो प्रिंटेड साड़ी को रकुल ने सीक्विन स्लीवलेस ब्लाउज़ के साथ कैरी किया है। झुमके और लाइट मेकअप से उनका लुक निखर रहा है।
रेड सिल्क साड़ी के साथ रकुल ने गोल्डन कलर का बोट नेक ब्लाउज़ पहना है। स्लीक हेयर बन और स्टेटमेंट इयररिंग्स लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं।
रकुल ने पोल्का डॉट ग्रीन प्लाजों के साथ मैचिंग कलर का ब्रालेट और जैकेट पेयर किया है। आंखों पर चश्मा और कानों में झुमके जच रहे हैं।
रकुल ने सिल्वर सीक्विन लहंगे को मैचिंग ब्रालेट के साथ पेयर किया है। उन्होंने लुक ओपन हेयर और डायमंड नेकपीस के साथ पूरा किया है।
इस फोटो में एक्ट्रेस ने फ्लॉवर प्रिंटेड पिंक एसिमिट्रिकल कुर्ते के साथ मैचिंग प्लाजो पहना है, जिसमें उनका लुक अट्रैक्टिव लग रहा है।
लाइट पिंक शिमर साड़ी और डीप प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज़ में रकुल बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने मैचिंग चोकर नेकलेस से लुक कंप्लीट किया है।
रकुल ने ग्रीन कलर का चंदेरी सिल्क अनारकली सूट पहना है, जिसमें मिरर वर्क और फ्लोरल प्रिंट की डिटेलिंग हैं।
रकुल ने पेस्टल कलर के मिरर वर्क लहंगे के साथ मैचिंग यू नेकलाइन ब्लाउज़ पहना है। मांग टीका खूबसूरती में चार चांद लगा रहे है।
एक्ट्रेस ने रॉ मैंगो सिल्क साड़ी के साथ मैचिंग बोट नेकलाइन वाला ब्लाउज़ पेयर किया है। पर्ल चोकर नेकपीस उनके लुक को निखार रहा है।
स्वाति कुमारी